विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले युवती ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

सिंगरौली में शादी से एक दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर में जहां शादी की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक मातम छा गया. चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव की इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया.

शादी से एक दिन पहले युवती ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
मामले की जानकारी देते चितरंगी टीआई सुधेश तिवारी.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियों से सजा घर एक पल में मातम में बदल गया. जिस घर में अगले दिन बारात आनी थी, वहां मातम पसरा है. शादी से महज एक दिन पहले एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.  

गांव में मचा हड़कंप

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा प्रजापति नाम की युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए. देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई और माहौल गमगीन हो गया.

घर में चल रही थीं शादी की तैयारी

बताया जा रहा है कि 19 जून को युवती की शादी सरई थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय थी. घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. रिश्तेदार पहुंच चुके थे, सजावट का काम चल रहा था और हर कोई खुशी के माहौल में डूबा हुआ था. लेकिन अचानक आई इस खबर ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

कारण अब तक साफ नहीं

फिलहाल युवती के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. चितरंगी टीआई सुधेश तिवारी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी. जिस युवती को अगले ही दिन दुल्हन बनना था, उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.  

लेखक के बारे में
img
देवेंद्र कुमार पांडे
संवाददाता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Suicide Before Marriage, Singrauli Suicide Case, MP Crime News, MP Suicide Case, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com