विज्ञापन

भोपाल में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, 16 IED लगाने का दावा, ISI का भी किया जिक्र

Bomb Threat: भोपाल में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में 16 IED लगाए जाने का दावा किया गया है और दोपहर 1 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई है.

भोपाल में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, 16 IED लगाने का दावा, ISI का भी किया जिक्र

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लीगल मेट्रोलॉजी विभाग (Legal Metrology Department Bhopal ) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. विभाग के सरकारी ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें कार्यालय परिसर में 16 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए जाने का दावा किया गया है. मेल में दोपहर 1 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है. धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं. एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को बाहर निकाल कार्यालय खाली करा दिया.

धमकी भरे ई-मेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की साजिश का भी जिक्र किया गया है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अभी ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है, पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, जबकि साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

इससे पहले भी भोपाल में कई संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. हाल ही में भोपाल के एम्स (AIIMS Bhopal) को भी ई-मेल के जरिए बम धमकी दी गई थी, जो बाद में जांच में फर्जी निकली थी. वहीं पीपुल्स मेडिकल यूनिवर्सिटी (People's Medical University) को भी दो बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com