विज्ञापन

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा, भोपाल में पश्चिम बंगाल का MBBS डॉक्टर गिरफ्तार; विदेशी सिम से करता था कॉल

Fake Note Case Bhopal: भोपाल में नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. कोहेफिजा थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी एक एमबीबीएस डॉक्टर को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए UK के +44 इंटरनेशनल नंबर और विदेशी सिम का इस्तेमाल करता था. पढ़िए पूरी खबर.

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा, भोपाल में पश्चिम बंगाल का MBBS डॉक्टर गिरफ्तार; विदेशी सिम से करता था कॉल
भोपाल नकली नोट केस: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार

Fake Note Case Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली नोटों के कारोबार से जुड़े एक बड़े और चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है. कोहेफिजा थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी एक एमबीबीएस डॉक्टर को डेढ़ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी न केवल अंतरराज्यीय नकली करेंसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, बल्कि अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी सिम और हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस जांच में उसके विदेशी संपर्क, संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल गतिविधियां भी सामने आई हैं. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि मामला सिर्फ नकली नोटों तक सीमित नहीं, बल्कि किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है.

Fake Note Case Bhopal: नकली नोट मामले में गिरफ्तार अरोपी

Fake Note Case Bhopal: नकली नोट मामले में गिरफ्तार अरोपी

सेफिया कॉलेज ग्राउंड से गिरफ्तारी

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेफिया कॉलेज ग्राउंड से पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के दौरान आरोपी सैफुल इस्लाम को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपए के कुल 280 नकली नोट बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है. मौके पर ही पुलिस ने नकली करेंसी जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया.

आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि

गिरफ्तार आरोपी का नाम सैफुल इस्लाम पिता अनवर उल इस्लाम (उम्र 25 वर्ष) है. वह मूल रूप से वीरभूम, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से भोपाल के शाहपुरा इलाके की अरेरा कॉलोनी में रह रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपी एमबीबीएस डॉक्टर है और हाल ही में उसकी शादी हुई थी. पूछताछ में उसने बताया कि सितंबर 2024 में शादी के बाद से वह भोपाल में रह रहा था और कोई नियमित काम नहीं कर रहा था.

Fake Note Case Bhopal: नकली नोट मामला भोपाल

Fake Note Case Bhopal: नकली नोट मामला भोपाल

नकली नोटों से खर्चीली लाइफ स्टाइल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी खर्चीली लाइफ स्टाइल को बनाए रखने के लिए नकली नोटों के कारोबार में सक्रिय था. उसने कबूल किया कि वह पश्चिम बंगाल से बड़ी मात्रा में नकली नोट लाकर भोपाल और अन्य राज्यों में बाजार में चलाने की कोशिश करता था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह जून-जुलाई 2024 से भोपाल आना-जाना कर रहा था.

हाईटेक तरीके से पहचान छिपाने की कोशिश

एसीपी अनिल वाजपाई के अनुसार, मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी का हाईटेक तरीका है. आरोपी अपनी असली पहचान छिपाने के लिए APPLE iPhone में UK का +44 इंटरनेशनल नंबर डालकर व्हाट्सएप कॉलिंग करता था. उसके मोबाइल फोन से अमेरिका का भी एक आईएसडी नंबर मिला है. साथ ही, आरोपी यूके की सिम का इस्तेमाल कर विदेशी सिम से ही संवाद करता था, जिससे पुलिस को उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की आशंका हुई.

विदेशी ट्रांजेक्शन और नेटवर्क की जांच

पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी के बैंक अकाउंट में कुछ विदेशी ट्रांजेक्शन भी पाए गए हैं. किन-किन देशों से ये लेनदेन हुए, इसे लेकर साइबर एक्सपर्ट्स गहन जांच कर रहे हैं. आरोपी के मोबाइल फोन, चैट, कॉल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि वह किन लोगों के संपर्क में था और नेटवर्क कितना बड़ा है.

संगठित गिरोह से जुड़े होने की आशंका

एसीपी अनिल वाजपाई ने बताया कि जांच एजेंसियों को शक है कि सैफुल इस्लाम केवल नकली नोटों की सप्लाई तक सीमित नहीं था. उसके तार किसी संगठित गिरोह, सिंडिकेट या संदिग्ध विचारधारा से जुड़े नेटवर्क से भी हो सकते हैं. इसी एंगल से उसकी ट्रैवल हिस्ट्री, सोशल मीडिया अकाउंट और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच की जा रही है.

नकली नोटों की गुणवत्ता ने बढ़ाई चिंता

सूत्रों के अनुसार, बरामद नकली नोट इतनी बारीकी से तैयार किए गए थे कि आम आदमी के लिए असली और नकली में फर्क करना मुश्किल था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली नोट कहां छापे गए और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

कोर्ट में पेश कर लिया गया रिमांड

पुलिस ने आरोपी सैफुल इस्लाम को अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है. रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर देशभर में सक्रिय नकली नोट सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह या सिंडिकेट के खुलासे की संभावना जताई जा रही है.

बड़े खुलासों की संभावना

फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए जांच में जुटी हैं. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नकली नोट नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है.

यह भी पढ़ें : रायपुर के बिरगांव में घर पर देसी बम सामग्री मिलने से हड़कंप, महापौर के साले का नाम आने पर सियासत तेज

यह भी पढ़ें : MP में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के गठन से पहले मंथन तेज; ओरछा में होगी पहली बैठक, संतुलन साधना बनी बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें : ओडिशा के रुशिकुल्या तट पर ऑलिव रिडले की हैचिंग शुरू; नेस्टिंग में गिरावट, समुद्र की ओर बढ़े हजारों कछुए

यह भी पढ़ें : मुंबई-आगरा हाईवे पर चक्का जाम : MP कांग्रेस का ‘सड़क सत्याग्रह'; गेहूं खरीदी और MSP को लेकर किसान आंदोलन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com