विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2015

इटावा जिले में डम्पर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, सड़क हादसे में 7 की मौत

इटावा जिले में डम्पर और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, सड़क हादसे में 7 की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में बिरारी गांव के पास डम्पर ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा व एक महिला के अलावा तीन पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, दूसरी सड़क दुर्घटना में सम्भल जिले के हयातनगर इलाके में दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मैनपुरी में भी गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया।  10वीं कक्षा के छात्र सोनू को रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू अपने घर से कोचिंग संस्थान जाने के लिए निकला था।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इटावा, सड़क हादसा, मौत, Etawah, Road Accident, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com