विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

लखनऊ पुलिस ने चोरी के आरोप में नाबालिग को दी थर्ड डिग्री, पैरों को जूते से कुचला, मेडिकल में हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के को उठा लिया और नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चुराने का आरोप स्वीकार नहीं करने पर उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया. एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने सर्कल ऑफिसर तनु उपाध्याय से पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है.

लखनऊ पुलिस ने चोरी के आरोप में नाबालिग को दी थर्ड डिग्री, पैरों को जूते से कुचला, मेडिकल में हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के को उठा लिया और नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चुराने का आरोप स्वीकार नहीं करने पर उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया. एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने सर्कल ऑफिसर तनु उपाध्याय से पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है. रिपोर्टों के मुताबिक, अमरेश गौतम का ई-रिक्शा चोरी होने के बाद नाबालिग को तेलीबाग पुलिस ने पकड़ लिया था. नाबालिग कभी-कभार अपनी जरूरते पूरी करने के लिए रिक्शा चलाता था. उसके पिता एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं. अमरेश गौतम द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद गुरुवार को नाबालिग को तेलीबाग चौकी ले जाया गया. उसे पीटा गया और पुलिस ने उसे यातना दी और चोरी स्वीकरा करने के लिए कहा.

यूपी के बिजनौर में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर की शख़्स की पिटाई, मौत 

पुलिस ने उसके पैरों को जूते से कुचला. नाबालिग के परिवार ने तब एक सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया, जो शुक्रवार रात माता-पिता और पीड़ित को एसएसपी से मिलाने के लिए ले गया. लड़के की चिकित्सकीय जांच में पैरों पर सूजन और चोटों की पुष्टि हुई है. एसएसपी ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि दो दिनों पहले यूपी के बिजनौर में भी पुलिस पर आरोप लग था कि गाड़ियों की चेकिंग के दौरान उसने एक शख़्स को इस तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई. विरोध में लोगों ने थाने का घेराव किया तो उन पर लाठीचार्च हुआ. पुलिस का कहना है कि जोगेंद्र नाम के शख़्स को चेकिंग के लिए रोका गया था, लेकिन वो खुद गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. (इनपुट-IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com