विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2016

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो जनता को इंसाफ पाने से कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो जनता को इंसाफ पाने से कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
झांसी: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बदतर बताते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनी तो जनता को इंसाफ पाने से कोई रोक नहीं सकता.

राजनाथ ने परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर कहा, ‘‘प्रदेश में गुंडे बदमाशों का राज है. कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है. भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे ठोके गए हैं. आप उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने दो, आपको कोई मां का लाल इंसाफ पाने से नहीं रोक सकता. यह विश्वास दिलाना चाहता हूं. झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे.’’ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी तो किसी मां की लाल की हिम्मत नहीं थी कि उंगली उठाकर कह दे कि भ्रष्टाचार का कोई दाग है.

‘‘क्या कारण है हमारे दामन पर कोई दाग नहीं लगता जब हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री रहते हैं. आप (सपा-बसपा) जब होते हैं तो आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं. ढाई साल गुजर गये क्या आपने पढा है कि हमारे प्रधानमंत्री या सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो.’’

उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार रही है. तब भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं. ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आजाद भारत के इतिहास में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश, झांसी, उत्तर प्रदेश सरकार, विधानसभा चुनाव, बीजेपी, Rajnath Singh, Uttar Preadesh, Jhansi, Assembly Polls, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com