विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2016

बेटे के कथित तौर पर लड़की के साथ भाग जाने पर 60 वर्ष की वृद्धा को निर्वस्त्र कर पीटा

बेटे के कथित तौर पर लड़की के साथ भाग जाने पर 60 वर्ष की वृद्धा को निर्वस्त्र कर पीटा
प्रतीकात्मक चित्र
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के किकोनिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वृद्धा को बेरहमी से पीटा गया और निर्वस्त्र कर दिया गया।

खीरी पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। वृद्धा के पति के शोर मचाने पर गांव वाले उसे बचाने दौड़े और पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि पीडिता की उम्र 60 वर्ष है। उसका बेटा आरोपी परिवार की लड़की को भगा ले गया है, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। चौरसिया ने बताया कि चार महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी, किकोनिया कोतवाली, महिला की पिटाई, यूपी पुलिस, Uttar Pradesh, Lakhimpur Khiri, Kikonia Kotwali, Woman Beaten, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com