विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

Lok Sabha Elections 2019 Phase 2: 95 सीटों पर 1635 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हो जाएगी कैद, 10 बड़ी बातें

Election 2019 Phase 2 Voting: दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

Lok Sabha Elections 2019 Phase 2: 95 सीटों पर 1635 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हो जाएगी कैद, 10 बड़ी बातें
Lok Sabha Election Phase 2: प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:
  1. दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा. इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों के लिये चुनाव होगा. इस चरण में असम और ओडिशा की पांच पांच सीटों पर भी मतदान होगा. 
  2. इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल है. वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदात होगा. 
  3. जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं. इन सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच से आठ बजे तक मतदान होगा. 
  4. छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. 
  5. जम्मू कश्मीर की दो सीटों सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चलेगा. सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मतदान होगा.
  6. दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. 
  7. दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, ए राजा, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, भाजपा की हेमा मालिनी, नेशनल कांफ्रेस के फारुख अब्दुल्ला और बसपा के दानिश अली शामिल हैं. 
  8. उम्मीदवारों की सूची में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन भी शामिल हैं. वह चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से एंटी करप्शन डायनमिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं.
  9. आयोग ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. जम्मू कश्मीर में केन्द्रीय सुरक्षा बल की 80 कंपनियां तैनात की गयी हैं. 
  10. पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर कुछ इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुये सुरक्षा बलों की 194 कंपनियां तैनात की गयी है. (इनपुट- भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabhapolls2019, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com