विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

जान का खतरा बताकर उर्मिला मातोंडकर ने मांगी पुलिस सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला...

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं की हाथापाई के बाद जान का खतरा बताकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से सुरक्षा की मांग की है.

Also Read in
जान का खतरा बताकर उर्मिला मातोंडकर ने मांगी पुलिस सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला...
उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं.
मुंबई:

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं की हाथापाई के बाद जान का खतरा बताकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से सुरक्षा की मांग की है. उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) मुंबई उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. पुलिस ने बताया कि बोरीवली स्टेशन के पास हाथापाई हुई, जहां उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar Congress) प्रचार कर रही थीं. मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोरीवली रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखते ही 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने शुरू कर दिए थे. इस सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को ही मैदान में उतारा है. उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar News) ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी रैली में घुस गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने उर्मिला मातोंडकर पर उठाए सवाल, कहा-अगर उन्होंने ऐसा किया है तो जनता को बताएं

उन्होंने कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के 'घोर उल्लंघन' से हैरान हैं और उन्होंने भाजपा पर 'डर पैदा करने' का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'यह महज शुरुआत है और यह हिंसक रूप ले सकता है. मैंने पुलिस सुरक्षा के लिए कहा है, क्योंकि इससे मेरी जान को खतरा है. मैंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.'

यह भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगी चुनाव तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोले- जमानत भी नहीं बचा पाएंगी...

उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि जो लोग रैली में 'घुसे' थे वे आम लोग नहीं थे, बल्कि भाजपा के थे. उन्होंने कहा कि आम लोग 'हिंसक तरीके' से पेश नहीं आएंगे जैसे कि ये लोग पेश आए. उन्होंने कहा, 'जो हमारी रैली में घुसे वे अश्लील तरीके से नाच रहे थे और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. शायद वे हमारे पास चल रही महिलाओं को डराना चाहते थे.' उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के पास जाने पर विचार कर रही हैं.

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा कार्यकर्ताओं की द्वेषपूर्ण हरकतों और आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन से हैरान हूं. मु्झे अपनी सुरक्षा और मेरी महिला समर्थकों की गरिमा की रक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.' मुंबई में आम चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है. मातोंडकर (45) पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुई हैं. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक पार्टी में रहेंगी और वह नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहती हैं.

VIDEO: चुनावी रण में उर्मिला मातोंडकर, शुरू किया प्रचार​

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondkar, Cong-BJP Workers Clash, North Mumbai, Borivali, General Elections 2019, Elections 2019, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com