विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2019

उद्धव ठाकरे ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा - हमारे पास पीएम मोदी हैं, आपके पास कौन

उद्धव ठाकरे ने इस मौके पर कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधार एवं दिल एक साथ जुड़े हैं.

Also Read in
उद्धव ठाकरे ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा - हमारे पास पीएम मोदी हैं, आपके पास कौन
अमित शाह से गले मिलते उद्धव ठाकरे
  • ठाकरे ने कहा, ‘हमारे समान लक्ष्य हैं'
  • हमारी विचारधारा और हमारा नेता एक है
  • ‘हिन्दुत्व’ ही है जो हमें बांधता है
अहमदाबाद:

गुजरात के गांधी नगर से बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने नामांकन दाखिल कर दिया. उनके नामांकन भारने के दौरा बीजेपी (BJP) और एनडीए (NDA) के कई दिग्‍गज नेता उनके साथ थे. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) भी अमित शाह के साथ थे. उद्धव ठाकरे ने इस मौके पर कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच मतभेद थे लेकिन अब वे हल हो गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के लक्ष्य एक हैं और उनकी विचारधार एवं दिल एक साथ जुड़े हैं. ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो उनकी बराबरी कर सके. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही. ठाकरे के अलावा, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान भी मंच पर मौजूद थे.

ठाकरे ने कहा कि वह यहां शाह को शुभकामनाएं देने के लिए रैली में शामिल हुए हैं. ठाकरे ने कहा, ‘‘इस पर कई लोग सवाल करेंगे कि मैं यहां क्यों हूं... कई लोग खुश हैं कि मैं यहा हूं लेकिन कुछ लोगों को इससे तकलीफ जरूर होगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग इस बात की खुशी मना रहे थे कि एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियां आपस में लड़ रही हैं. हमारे बीच कुछ मनमुटाव और मतभिन्नता थी. लेकिन जब अमित शाह मेरे घर आए और हमने बैठकर बातचीत की, सब हल हो गया.''

ठाकरे ने कहा, ‘‘हमारे समान लक्ष्य हैं. हमारी विचारधारा और दिल एक साथ बंधे है. हम एकसाथ इसलिए आए हैं क्योंकि ‘हिन्दुत्व' ही है जो हमें बांधता है.'' ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा और शिवसेना के बीच जो हुआ वह अब इतिहास है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इन पिछले पांच वर्ष से पहले भी हमारा 25 साल का इतिहास है. आज हमारी सोच एक है, हमारी विचारधारा एक है और हमारा नेता भी एक है.

VIDEO: गांधी नगर से अमित शाह का नामांकन, एनडीए के कई दिग्गज नेता जुटे

(इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Shiv Sena, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com