लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील कर रहे हैं. लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा वोट देने के लिए प्रेरित करने का अभियान चुनाव आयोग तो चला ही रहा है, कुछ अफ़सर भी इसके लिए अनूठी कोशिशें कर रहे हैं. उत्तराखंड में भी लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करने के लिए दो आला अफसर ने अनूठा तरीका अपनाया है और दोनों अफ़सरों के गाए गीत भी इस कड़ी में हैं.
उत्तराखंड के चंपावत के डीएम रणवीर सिंह चौहान और हरिद्वार के डीएम दीपक रावत अपने अनोखे तरीके से लोगों को वोट देने के लिए जागरूक कर रहे हैं. इसके लिए इन दोनों ने एक गाना रिकॉर्ड कराया है, जिसमें वोट की अहमियत को दर्शाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उत्तराखंड में चंपावत के डीएम रणवीर सिंह चौहान ने एक वीडियो एलबम में उनका गाना रिकॉर्ड कराया है. गाने में लोगों से वोट देने की अपील की गई है. बताया जा रहा है कि डीएम रणवीर सिंह चौहान कॉलेज के दिनों से गाते रहे हैं. अफ़सर बनने के बाद गीत छूट गए, लेकिन शौक बना रहा. यही वजह है कि अब चुनावी तैयारियों ने उन्हें एक मौक़ा दे दिया है और वह अब अपने गानों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं.
हरिद्वार के डीएम दीपक रावत भी कुछ कम नहीं हैं. उनका गाना भी सोशल मीडिया में ख़ूब चल रहा है. उनके चाहने वालों ने इसे तमाम प्लैटफॉर्म पर शेयर किया है. उत्तराखंड में सुदूर पहाड़ों पर रह रहे वोटरों को मतदान केंद्रोंतक लाने की ये कोशिश अपने-आप में लुभावनी है.
VIDEO: क्या कहते हैं बनारस के फर्स्ट टाइम वोटर्स?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं