महाराष्ट्र के माढ़ा में पिछले दिनों लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर इस बात के लिए हमला बोला था कि वह उन्हें पिछड़ा होने के कारण निशाना साध रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आपने देखा है कि कैसे मुझे गाली देते-देते कांग्रेस (Congress) के नामदार अब एक पूरे समाज को गाली देने में जुट गए हैं. नामदार ने पहले चौकीदारों को गालियां दी और अब हर उस व्यक्ति को चोर बोल रहे हैं, जिसका नाम मोदी है. पिछड़ा होने की वजह से मुझे अनेक बार कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी हैसियत बताने वाली, मेरी जाति बताने वाली गालियां दी हैं. लेकिन इस बार वो पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लगे हैं.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बोले PM मोदी- पिछड़ा होने के कारण कांग्रेस ने मुझे गालियां दी, अब चोर कह रहे हैं
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
साथ ही पीएम मोदी ने कहा, मैं कल देख रहा था एक बार फिर से मेरे परिवार होने और न होने पर भी हमला शुरू कर दिया गया है. परिवार व्यवस्था हजारों सालों से भारत के समाज की विशेषता है, ताकत है और उसका गौरव है. परिवार के विषय में शरद पवार को मोदी के बारे में बुरा से बुरा बोलने का हक है. उनको उनकी समझ और संस्कार के हिसाब से बोलने का हक है.
प्रिय @narendramodi जी,
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 18, 2019
आप जन्मजात नहीं नक़ली ओबीसी है। और हाँ आपने चोरी की है। क्या किया है पिछड़ों के लिए?
PMO में एक भी अधिकारी OBC नहीं है।
देश में कोई VC, प्रोफ़ेसर OBC नहीं है।
किसी संवैधानिक संस्था का निदेशक OBC नहीं है। जातीय अनुपात में OBC का आरक्षण क्यों नहीं बढ़ाया?
इस पर राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह जन्मजात ओबीसी नहीं, बल्कि नकली ओबीसी हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा- प्रिय नरेंद्र मोदी जी, आप जन्मजात नहीं नक़ली ओबीसी है. और हां आपने चोरी की है. क्या किया है पिछड़ों के लिए?PMO में एक भी अधिकारी OBC नहीं है.देश में कोई VC(कुलपति), प्रोफ़ेसर OBC नहीं है.किसी संवैधानिक संस्था का निदेशक OBC नहीं है.जातीय अनुपात में OBC का आरक्षण क्यों नहीं बढ़ाया?
वीडियो-प्राइम टाइम : क्या पीएम के हेलीकॉप्टर की जांच नहीं की जा सकती?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं