विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2019

शत्रुघ्न को सुशील की 'मुफ्त' सलाह: और फजीहत न कराएं, चुनाव मत लड़िए, पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के बाद ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी के बागी नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

शत्रुघ्न को सुशील की 'मुफ्त' सलाह: और फजीहत न कराएं, चुनाव मत लड़िए, पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा
सुशील मोदी (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर शत्रु पर बरसे सुशील मोदी.
  • सुशील मोदी ने अब शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव न लड़ने की सलाह दी.
  • सुशील ने कहा कि अब शत्रुघ्न सिन्हा को यशवंत क्लब में शामिल हो जाना चाहिए.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के बाद ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी के बागी नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी के रविशकंर प्रसाद को टक्कर देंगे, जिन्हें बीजेपी ने टिकट दिया है. हालांकि, कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसा है और चुनावी जंग से अलग होने की सलाह दी है. भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा को कहा है कि वह अब चुनाव न लड़ें और यशवंत क्लब में शामिल हो जाएं. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने आडवाणी के बहाने किया PM मोदी-शाह पर हमला, बोले- बोले याद रखिए न्यूटन का तीसरा नियम

रविवार को सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया और लिखा- ‘शत्रुजी मुफ़्त की मित्रवत सलाह है. उम्र के इस पड़ाव पर अपनी और फजीहत मत कराइए. पटना साहिब में पांच भाजपा के विधायक हैं. पोलिंग एजेंट भी आपको मिलना मुसकिल हो जाएगा. बेहतर होगा चुनावी जंग छोड़ दें और यशवंत क्लब में शामिल हो जायें. 

शनिवार को बीजेपी ने बिहार में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. एनडीए की लिस्ट से शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) का नाम गायब था. इसके बाद से ही ऐसी अकटलें लगाई जानें लगीं कि शत्रुघ्न सिन्हा अब बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं. दरअसल, पटना साहिब सीट की तो  यहां पर 1946249 वोटर हैं जिसमें 54.07 प्रतिशत पुरुष और 45.93 प्रतिशत महिला वोटर हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा 485905 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी जिसने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था उसे 220100 वोट मिले थे. जेडीयू तीसरे, आम आदमी पार्टी चौथे और  समाजवादी पार्टी पांचवें नंबर पर रही थी. 

शत्रुघ्न सिन्हा थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, पटना साहिब से ही बीजेपी के रविशंकर प्रसाद को दे सकते हैं टक्कर

इधर, बिहार महागठबंधन में सीटों बंटवारा हो गया. बिहार में राजद (RJD) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, कांग्रेस (Congress) को 9 सीटें दी गई है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी RLSP को 5, जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी 'हम' पार्टी को 3 और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की वीआईपी (VIP) को 3 सीटें दी गई हैं.

बिहार में 40 सीटें, 7 चरणों मतदान
11 अप्रैल: जमुई औरंगाबाद, गया, नवादा,
18 अप्रैल: बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल: खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा,
29 अप्रैल: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई: मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी,
12 मई: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Kumar Modi, Shatrughan Sinha, Lok Sabha Election 2019, Bihar Politics, Sushil Modi, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com