केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अमेठी से मेगा फूड पार्क परियोजना छीने जाने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि इसके लिये केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ही दोषी है. भाजपा प्रत्याशी के रूप में अमेठी से राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ रही स्मृति ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि अमेठी में जिस मेगा फूड पार्क की बात राहुल करते हैं उसे गैस देने से तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने लिखित में मना कर दिया था.
अमेठी में राहुल को जिताने के लिए सपा और बीएसपी नेताओं से भी संपर्क : सूत्र
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा ‘उस पत्र को हमने बहुत पहले ही देश के सामने रख दिया था. राहुल झूठ बोलकर अमेठी की जनता को गुमराह कर रहे हैं.' मालूम हो कि राहुल अमेठी में अपने कार्यक्रम के दौरान अक्सर मोदी सरकार पर मेगा फूड पार्क परियोजना को छीनने का आरोप लगाते हैं. स्मृति ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष किसानों के हितों की बात करते हैं जबकि कारखाना लगाने के नाम पर किसानों से ली गयी जमीन राहुल ने हड़प ली है.
अदालत का आदेश होने के तीन साल बाद भी राहुल ने किसानों को जमीन नहीं लौटायी है. उन्होंने कहा कि भारत मां के विभाजन बात करने वाले जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के सामने राहुल की कांग्रेस नतमस्तक हुई. मलिक पर वायु सेना के चार जवानों की हत्या का आरोप है. उसी ने कश्मीरी पंडितों की हत्या करायी, उन्हें अपने वतन से भगाया. इस पर राहुल गांधी को देश के सामने जवाब देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं