विज्ञापन
This Article is From May 09, 2019

शिवराज चौहान बोले- मेरे भाई ने आवेदन नहीं किया, फिर भी कर्ज माफ क्यों हुआ, मेरे परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को ग्वालियर की सभा में शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और रिश्तेदार का कर्ज माफ किए जाने की बात कही थी.

शिवराज चौहान बोले- मेरे भाई ने आवेदन नहीं किया, फिर भी कर्ज माफ क्यों हुआ, मेरे परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों?
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. (फाइल तस्वीर)
भोपाल:

मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर सियासत तेज हो गई है. सूबे की विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) जहां किसानों का कर्जमाफी नहीं होने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस (Congress) आंकड़े पेश कर कर्जमाफी के दावे को पुख्ता करने की कोशिश में है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को च्वनप्राश, बादाम भेजकर उनकी यादाश्त ठीक करने की बात कह रही है. कांग्रेस अपनी लिस्ट के जरिये ये भी बता रही है कि शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज माफ हुआ है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर किसान कर्ज माफी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके भाई रोहित सिंह ने कर्ज माफी का आवेदन ही नहीं किया था, फिर भी कर्ज माफ कर दिया गया, यह साजिश है. मुख्यमत्री कमलनाथ बताएं कि, उनके (चौहान) परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों? 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को ग्वालियर की सभा में शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और रिश्तेदार का कर्ज माफ किए जाने की बात कही थी. इसका जवाब देते हुए चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) से सवाल करते हुए कहा, 'मेरे परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों हो रही? मेरे भाई रोहित सिंह चौहान ने कर्जमाफी का आवेदन ही नहीं किया. इसके साथ ही वे आयकर दाता हैं, फिर भी कर्ज माफी का दावा किया जा रहा है. यह साजिश का हिस्सा है.'

कांग्रेस ने VIDEO ट्वीट कर किया दावा- लोन माफी के सवाल पर स्मृति ईरानी को करना पड़ा शर्मिंदगी का सामना

बता दें, शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की कर्जमाफी पर कई दिनों से सवाल उठाए जा रहे हैं. इसका जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्वालियर की सभा में कहा था, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि राज्य में जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ है उनमें शिवराज चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के लड़के भी शामिल हैं.'

कमलनाथ पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाने वाले शिवराज के भाई और चाचा का कर्ज माफ

शिवराज ने अपने गांव जैत के किसानों की सूची के आधार पर बताया कि, 'पंचायत की सूची में इस बात का साफ उल्लेख है कि रोहित सिंह चौहान ने कर्ज माफी के लिए आवेदन ही नहीं किया, साथ ही वे आयकरदाता हैं. सरकार की नीति के अनुसार, आयकरदाता किसान का कर्ज माफ ही नहीं किया जा सकता.' 

राहुल गांधी ने मंच पर CM कमलनाथ के मोबाइल में देख बताए शिवराज सिंह के रिश्तेदारों के नाम, कहा- इनके भी कर्ज माफ हो गए

चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, 'वचन पत्र में किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किए जाने की बात कही थी अब कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई है और सिर्फ फसल कर्ज माफी की बात करने लगी है.' मालूम हो कि, राज्य सरकार ने किसान कर्जमाफी के लिए तीन रंग के अलग-अलग आवेदन किसानों से मांगे थे. किसानों ने पंचायतों में अपने आवेदन जमा किए थे. उसी के आधार पर सरकार ने दावा किया था कि राज्य में 55 लाख किसानों पर कर्ज है. इनमें से 21 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जा चुका हैं. लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कर्ज माफी की प्रक्रिया रुकी है. चुनाव होते ही शेष किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.

(इनपुट- आईएएनएस से भी)

किसान का 40 हजार का कर्ज एक लाख हो गया, धन्नासेठों का लाखों करोड़ चुटकी में माफ : प्रियंका गांधी

Video: शख्स ने अनुपम खेर से बीजेपी के किए गए वादों पर पूछे सवाल

लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chauhan, Kamal Nath, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com