लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र जारी करने बाद राहुल गांधी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन (Congress AAP Alliance) के सवाल पर कहा कि हम हर तरह के सकारात्मक गठबंधन के लिए तैयार हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए रास्ते खुले हुए हैं. गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता संजय सिंह ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करके इसके बारे में बताएंगे
सिंह ने कहा, 'अभी उनकी तरफ (राहुल गांधी) से बयान आया है. इसके बाद हमारी पार्टी का जो राष्ट्रीय नेतृत्व है. वह आपस में बैठकर विचार विमर्श करके हम क्या तय करते हैं उसकी जानकारी आपको देंगे. हमारी अभी तक कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है लेकिन अगर राहुल गांधी जी ने मीडिया में कोई बात कही है. कोई बयान दिया है तो उस पर पार्टी में हम लोग तय करेंगे कि क्या करना है. अरविंद केजरीवाल जी के साथ बैठक करके ही तय किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'सब हिन्दू हैं...' क्या राहुल गांधी ने यह बयान देकर लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है?
बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर काफी समय से ऊहापोह की स्थिति कायम है. कभी हां, कभी ना के बीच मंगलवार को फिर AAP-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर अहम बैठक थी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक बुलाई थी. राहुल के घर पर 10.30 बजे हुई इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद थे. क्योंकि इन्हें खुद राहुल गांधी ने बैठक में बुलाया था. बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर पेच फंसा है, जिसे सुलझाने की काफी दिनों से कोशिश की जा रही है. हालांकि, राहुल गांधी के घर बैठक खत्म हो चुका है और अब सबको फैसले का इंतजार है.
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (Congress-AAP Alliance) के बीच गठबंधन की कवायद अब भी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस ने गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) को आख़िरी फ़ॉर्मूला दिया है. नए फ़ॉर्मूले के मुताबिक़ कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 3 सीटें देने की बात कही है. साथ ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी को 1 सीट और पंजाब में कोई सीट नहीं देने का ऑफ़र रखा है.
Video: लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस का घोषणापत्र जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं