विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा
राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया है.
मुंबई:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल (Radhakrishna Vikhe Patil) ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया है. पिछले महीने पाटिल के बेटे ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण ने अहमदनगर जिले में संवाददाताओं को बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. विखे पाटिल ने अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा था और बेटे सुजय विखे पाटिल के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद नेता विपक्ष का पद छोड़ने की पेशकश की थी.

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुजय विखे पाटिल के बाद बीजेपी में शामिल हुआ एक और नेता

अशोक चह्वाण ने बताया, 'विखे पाटिल ने इस्तीफे की पेशकश की थी और कांग्रेस अध्यक्ष को भी पत्र भेजा था. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है. शुक्रवार को प्रदेश के अहमदनगर जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से ठीक एक दिन पहले यह घटनक्रम हुआ है.

महाराष्ट्र में 48 सीटें, 4 चरणों में मतदान 
11 अप्रैल: वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम
18 अप्रैल : बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
23 अप्रैल: जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकानांगले
29 अप्रैल: नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी

(इनपुट: भाषा)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhakrishna Vikhe Patil, 2019 Lok Sabha Polls, Rahul Gandhi, Congress, Maharashtra, Maharashtra Lok Sabha Elections 2019, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com