- राबड़ी देवी ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर कसा तंज
- तो परेश रावल ने उठाया चारा घोटाले का मुद्दा
- पीएम ने अक्षय कुमार को दिया था इंटरव्यू
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गैर राजनीतिक इंटरव्यू' पर तंज कसा है. राबड़ी देवी ने कह, 'मोदी कल लीची के शहर मुज़फ़्फ़रपुर आए थे. लोगों ने उनके आम खाने के तरीक़े के बाद पूछा कि लीची कैसे खाते हैं? काटकर, चूसकर या वाश-बेसिन के पास खड़े होकर? पीएम (PM Modi) ने जवाब ही नहीं दिया क्योंकि पूछने वाला कोई हीरो-हिरोइन नहीं था? जवाब नहीं सूझा क्योंकि सवाल पूर्व निर्धारित और नियोजित नहीं था. राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल भी पूरे विवाद में कूद पड़े. परेश रावल ने ट्विटर पर राबड़ी देवी के बयान को टैग करते हुए परोक्ष रूप से चारा घोटाले का मुद्दा उठाया. परेश रावल ने लिखा, 'पर चारा तो कहीं भी कैसे भी खा सकते हैं''.
पर चारा तो कही भी कैसे भी खा सकते है । https://t.co/qgcVUbNBrv
— Chowkidar Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 1, 2019
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
दरअसल, पिछले दिनों अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का एक गैर राजनीतिक इंटरव्यू किया था. इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने आम को लेकर भी एक सवाल किया था. अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा था कि क्या आपको आम खाना पसंद है और कैसे? पीएम मोदी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि मैं आम खाता हूं और मुझे आम पसंद भी है. वैसे जब मैं छोटा था तो हमारे परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी की खरीद कर खा सकें. लेकिन हम खेतों में चले जाते थे और वहां पेड़ के पके आम खाते थे.
Video: अक्षय कुमार ने पूछा, क्या हमारे पीएम आम खाते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं