विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2019

क्या भीम आर्मी-कांग्रेस का होगा गठबंधन? प्रियंका गांधी ने की चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भीम आर्मी (Bhim Army) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) से मुलाक़ात की. प्रियंका गांधी के साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी मौजूद थे.

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मेरठ के अस्पताल में चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की.
  • भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने पहुंचीं प्रियंका
  • मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं चंद्रशेखर आजाद रावण
  • पश्चिमी यूपी के SC वोटों पर चंद्रशेखर की अच्छी पकड़
मेरठ:

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मेरठ पहुंचकर भीम आर्मी (Bhim Army) के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad) से मुलाक़ात की. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी मौजूद थे. चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि इसे राजनीति से जोड़कर मत देखिए. इसे ऐसे देखना चाहिए कि चंद्रशेखर युवा हैं, संघर्ष कर रहे हैं. यह सरकार उस नौजवान को कुचलना चाहती है. रोजगार दिया नहीं है जब आवाज उठा रहे हैं तो उठाने दीजिए कुचलने की क्या जरूरत है. पत्रकारों ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी चंद्रशेखर को नगीना से चुनाव लड़ाएगी? इसपर प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें इस लड़के का जोश पसंद है और देख कर अच्छा लगा कि वह संघर्ष कर रहा है. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या आप ऐसे नौजवान को कांग्रेस में लाएंगे तो प्रियंका गांधी ने कहा कि देखिए आप इस का राजनीतिकरण कर रहे हैं. मैं नहीं कर रही हूं. मैं इस लड़के का संघर्ष समझ रही हूं.

सूत्रों ने बताया कि इमरान मसूद की राय पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चंद्रशेखर से मिलने पहुंची थीं. भीम आर्मी पश्चिमी यूपी में सबसे मजबूत है. यहां के लोग मायावती से बड़ा नेता चंद्रशेखर को मानते हैं. दलित समुदाय के युवा खुदको चंद्रशेखर से जुड़ा महसूस करते हैं. 

 

 

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने फिर लिया हिरासत में, ये है वजह

इसके बाद भीम आर्मी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं. चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) को कल बिना इजाज़त सहारनपुर में रैली निकालने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि कल ही बीएसपी ने कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है. ऐसे में पश्चिमी यूपी के एससी वोटों पर अच्छी पकड़ रखने वाले चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन कांग्रेस के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने बजरंगबली को बताया दलित, तो चंद्रशेखर बोले- हनुमान मंदिरों की कमान दलितों को मिले

बता दें कि देवबंद में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद सहित 28 नामजद, 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. देवबंद थाने में पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद पर बिना अनुमति के रैली निकलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. 

VIDEO: मैं बाहर आ गया हूं, अब BJP को बताउंगा : NDTV से चंद्रशेखर आजाद 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Chandrashekhar Azad Ravan, LokSabhaPolls2019, Election 2019, Bhim Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com