कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि हार सामने देखकर प्रधानमंत्री ने आज सभी परम्पराओं की बलि दे डाली. प्रधानमंत्री देश में हिन्दू सभ्यता और भारत की विविधता की जगह नफरत के कांटे बोना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत का अपमान किया है इसीलिए राहुल गांधी उत्तर-दक्षिण की खाई को भरने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की सनातन परंपरा और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है. ये बात माफी के काबिल नहीं है.
क्या मोदी को मालूम है कि वायनाड स्वतंत्रता सेनानी पड़सी राजा की भूमि है? वायनाड केरल में लव-कुश मन्दिर के लिए जाना जाता है. क्या मोदी भगवान राम का अपमान करेंगे? वहां सबसे ज्यादा आदिवासी जनसंख्या है. वायनाड का मतलब किसानों की जमीन है. उन्होंने कहा कि वायनाड में 90% साक्षरता है. 50% जनसंख्या हिन्दू और बाकी अन्य धर्मों के लोग देश की है. तरक्की के लिए काम करते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सुरजेवाला ने कहा कि अपने भाषण में साम्प्रदायिक बातें करके प्रधानमंत्री मोदी ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 का उल्लंघन किया है..चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. मोदी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. चुनाव आयोग ने अगर संज्ञान नहीं लिया तो हम चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं