विज्ञापन
This Article is From May 02, 2019

प्रियंका गांधी के खिलाफ बाल आयोग ने EC में की शिकायत, उनके सामने PM को गाली देते हुए बच्चों का VIDEO हुआ था वायरल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा था.

प्रियंका गांधी के खिलाफ बाल आयोग ने EC में की शिकायत, उनके सामने PM को गाली देते हुए बच्चों का VIDEO हुआ था वायरल
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग चुनाव आयोग (Election Commission) पहुंचा है. बाल आयोग ने प्रियंका गांधी की शिकायत उनके सामने पीएम मोदी (PM Modi) को गाली देते बच्चों का वीडियो वायरल होने के आधार पर की है. बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा था. वीडियो में वह बच्चों से बात करते हुए दिख रही हैं. इस दौरान बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को गाली देने पर प्रियंका गांधी चौंक जाती हैं. 

प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसदीय सीट अमेठी में मंगलवार को प्रचार कर रही थीं. तभी एक बच्चों के समूह से उन्होंने मुलाकात की. ये स्कूली बच्चे लगा रहे थे, जो कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रहे थे. बच्चे 'चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे थे. बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार के को लेकर इसी नारे के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं. 

PM मोदी को गाली दे रहे थे बच्चे, तभी प्रियंका गांधी ने उन्हें रोककर कही ये बात, VIDEO हुआ वायरल

जब तक बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द नहीं कहे थे, तब तक प्रियंका गांधी उनकी तरफ देखकर मुस्कुरा रही थी. लेकिन उस वक्त वह चौंक गईं, जब उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने बच्चों को रोका और कहा, 'ये वाला नहीं, अच्छा नहीं लगेगा. अच्छे बच्चे बनो.' इसके बाद बच्चों ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाना शुरू कर दिया. 

...जब प्रचार के दौरान सांप से खेलने लगीं प्रियंका गांधी, देखें VIDEO

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सोचिए एक प्रधानमंत्री को कितना कुछ सहना पड़ता है. क्या इससे लुटियंस वालों में गुस्सा दिखाई दिया?' लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि स्मृति ईरानी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह एडिट किया हुआ है. इस वीडियो में उस हिस्से को हटा दिया गया, जिसमें वह बच्चों को रोकती हुई दिख रही हैं.

EXCLUSIVE: एनडीटीवी से बोलीं प्रियंका गांधी, बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं जान दे दूंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com