विज्ञापन

कल्याण बनर्जी दे रहे थे ताने-उल्हाने, सामने पप्पू यादव संग हंसती रहीं प्रियंका, संसद में नोकझोंक का VIDEO

विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों और नारेबाजी से इतर संसद परिसर में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां कल्याण बनर्जी और प्रियंका गांधी के बीच बातचीत हो रही है. कल्याण लगातार बयानों के वार कर रहे हैं और प्रियंका गांधी हंसते हुए बहुत कम शब्दों में जवाब दे रही हैं. देखिए VIDEO

कल्याण बनर्जी दे रहे थे ताने-उल्हाने, सामने पप्पू यादव संग हंसती रहीं प्रियंका, संसद में नोकझोंक का VIDEO
संसद परिसर में कुछ यूं हुआ कल्याण बनर्जी और प्रियंका का आमना-सामना

Priyanka Gandhi on Kalyan Banerjee: संसद में एक तरफ पेपर लीक और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर हंगामा चल रहा है तो दूसरी ओर एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी खुद पर पोस्टर लगाए खड़े हैं और उसमें लिखा है 'लोकसभा में बंगाल के 20 गद्दार मौजूद' और पास ही में प्रियंका गांधी खड़ी हैं, उनके साथ कुछ सांसद मौजूद हैं, जिनमें पप्पू यादव भी शामिल हैं. इस मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा उनके पोस्टर को देखकर कहती हैं कि कुछ लोग पहले हमारे यहां थे, फिर आपके यहां गए. फिर क्या था कल्याण बनर्जी को तो जैसे मौका मिल गया. सामने लोग वीडियो बना रहे हैं और वे अपने दिल की बात कह रहे हैं और सामने प्रियंका गांधी उनके सभी ताने उल्हाने सुनकर हंस रही हैं...आइये इस मजेदार बातचीत के बारे में आपको बताते हैं...

जानें बातचीत में क्या-क्या कहा गया

  • प्रियंका पोस्टर देखकर कल्याण बनर्जी से कहती हैं- कुछ लोग पहले हमारे यहां थे, फिर आपके यहां गए.
  • इस पर कल्याण बनर्जी बिना देर किए जवाब देते हैं- अरे कांग्रेस में तो हम भी थे ना, ये लोग हमारे टिकट पर चुनाव जीते. आप लोगों का 2014 में सब कुछ चला गया. बंगाल में आपका कुछ नहीं था (बंगाल में पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं था). ये लोग कभी आपके टिकट से पार्लियामेंट में नहीं आए (कांग्रेस के टिकट पर कभी सांसद नहीं बने). 
  • इस पर पप्पू यादव कहते हैं- अरे थे तो कांग्रेसी ना?
  • फिर क्या था कल्याण बनर्जी बोले- कांग्रेस के तो हम भी थे ना. मैं यूथ कांग्रेस का वाइज प्रेजिडेंट था. आप लोगों ने तो 1997 में दीदी को भगा दिया. दीदी को नहीं भगाते तो तुम लोगों का क्या ऐसा हाल होता.
  • इस पर प्रियंका गांधी और पप्पू यादव जवाब देते हैं... राजीव गांधी दीदी को बहुत मानते थे. 
  • तुरंत कल्याण ने जवाब दिया कि हां मैं जानता हूं, राजीव उनको मानते थे,पप्पू यादव आगे बोलने ही वाले थे कि कल्याण बनर्जी उन्हें टोकते हैं 'पप्पू सिंह' सुनो, तभी प्रियंका के साथ खड़े एक दूसरे सांसद कहते हैं पप्पू यादव कहिए. इस बात को इग्नोर करते हुए कल्याण सिंह कहते हैं कि लेकिन उस समय कांग्रेस और सीपीएम एक हो गए. हमारी फाइट उस समय सीपीएम के साथ थी. 
  • इसके बाद भी पप्पू यादव चुप नहीं होते- कहते हैं अरे अब तो कांग्रेस साथ है ना....

कल्याण बनर्जी को संसद सत्र से किया गया है निलंबित

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस संसद में अपने बागी सांसदों को लेकर भी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. कल्याण बनर्जी को तृणमूल सांसद को संसद की कार्यवाही के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पूरे मॉनसून सेशन से सस्पेंड कर दिया गया है. अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यवाही के दौरान उनके खिलाफ ये प्रस्ताव रखा था.इसके बाद संसद सत्र की बची हुए अवधि के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन संसद परिसर में वह तृणमूल के बागियों के खिलाफ अपना विरोध-प्रदर्शन लगातार दिखा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Kalyan Banerjee, Pappu Yadav, Monsoon Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com