विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2019

मुलायम सिंह यादव के लिए 'लकी' है यह मंदिर, भक्तों का दावा- इस देवी मां ने बदल डाली उनकी किस्मत

उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित मां कैला देवी का मंदिर भी वैसे ही धार्मिक स्थलों में जाना जाता है, जिसका राजनीति में काफी महत्व है. 

Also Read in
मुलायम सिंह यादव के लिए 'लकी' है यह मंदिर, भक्तों का दावा- इस देवी मां ने बदल डाली उनकी किस्मत
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

चुनाव आते ही नेता मंदिर-मस्जिद का दौरा शुरू कर देते हैं. चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए नेता कोई भी चांस नहीं लेना चाहता है. देश में भी कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिसका राजनीति में खासा महत्व है. उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित मां कैला देवी का मंदिर भी वैसे ही धार्मिक स्थलों में जाना जाता है, जिसका राजनीति में काफी महत्व है. 

पूर्वांचल के बाहुबली नेता और चार बार के सांसद रमाकांत यादव थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

यादव समुदाय से आने वाले लोगों के लिए मां कैला देवी मंदिर का विशेष महत्व है क्योंकि मां कैला यादवों की कुल देवी हैं. अपने राजनीतिक दलों और उसके विचारों को दरकिनार कर राजनेता पूजा और अनुष्ठान करने के लिए इस मंदिर में आते हैं, विशेषकर यादव समुदाय के लोग इस मंदिर में पूजा-याचना करने आते हैं. 

SC ने मुलायम और अखिलेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के केस में दिया CBI को ये निर्देश

मां कैला देवी के भक्तों का दावा है कि इस मंदिर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का भाग्य बदल दिया और यही वजह है कि यादव परिवार को देवी की शक्तियों में गहरी आस्था है. 

आय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- यह राजनीति से प्रेरित

जब राजनीतिक एंगल से देखा जाए तो यह स्पष्ट होता है कि राजनीतिक दल मंदिर जाते समय जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हैं. मां कैला देवी का मंदिर जहां स्थित हैं, उस पूरे इलाके में यादव समुदाय का वर्चस्व है, जो चुनावी मौसम में इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण बनाता है.

अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने का पाप करने वाले मुलायम को उनके ही बेटे ने पार्टी में किनारे कर दिया : वरुण गांधी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटं हैं, जिनमें से 8 सीटों पर पहले चरण में मतदान हो गाय. अन्य लोकसभा सीटों पर बचे 6 चरणों में मतदान होंगे. 23 मई को वोटों की गिनती होगी और परिणाम जारी होंगे. (इनपुट एएनआई)


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2019, Sambhal Uttar Pradesh, Mulayam Singh Yadav, Election 2019, Maa Kaila Devi Mandir, Maa Kaila Devi Mandir Sambhal Uttar Pradesh, Uttar Pradesh UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com