
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं. महाराष्ट्र भी इससे दूर नहीं है, क्योंकि केंद्र की गद्दी तक पहुंचने में महाराष्ट्र (Maharashtra ) की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. लोकसभा की सीटों के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. यहां लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों द्वारा सियासी दांव-पेंच लगाना लाजिमी है. महाराष्ट्र में सीधा मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) के बीच है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होना है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 8,73,29,910 मतदाताओं में से 18 से 19 वर्ष के 1,19,95,027 मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल मतदाताओं में 4,57,01,877 पुरुष और 4,16,25,950 महिलाएं हैं और 2,083 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.
चुनाव की तारीख से 48 घंटे पहले जारी हों घोषणापत्र, चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दिया आदेश
महाराष्ट्र में कुछ ऐसी है गठबंधन की गणित
चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. महाराष्ट्र में इस बार सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना क्रमश: 25 और 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. तो वहीं, विपक्षी कांग्रेस 26 सीटों पर लड़ेगी और उसकी सहयोगी राकांपा 22 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. आपको बता दें कि पिछली बार बीजेपी और शिवसेना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बीजेपी ने 23 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं. वहीं कांग्रेस 02 और एनसीपी 04 सीट पर सिमटकर रह गई थी. जबकि एक सीट स्वाभिमानी पक्ष के खाते में गई थी.
Lok Sabha Election 2019: आंकड़ों में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव, आइये जानते हैं कैसे है यह खास..
ये हैं राज्य के चुनावी मुद्दे
महाराष्ट्र में इस बार किसान चुनाव के केंद्र में हैं. किसानों की आत्महत्या, कर्जमाफी और अन्य समस्याएं बड़ा मुद्दा हैं. तो मराठा आरक्षण भी अपने आप में एक मसला है, जिसका अक्सर सरकारों को सामना करना पड़ता है. इसके अलावा रोजगार भी बड़ा मसला बनकर उभरा है.
महाराष्ट्र : एक नजर में
महाराष्ट्र पश्चिम में अरब सागर से घिरा है, तो वहीं इसके उत्तर पश्चिम में गुजरात, उत्तर में मध्य प्रदेश, दक्षिण में कर्नाटक और पूर्व में छत्तीसगढ़ व तेलंगाना हैं. महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किमी है और जनसंख्या के लिहाज से यह देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. 2001 की जनगणना के मुताबिक राज्य की कुल जनसंख्या 12,37,43,33 है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है, जिसे देश का आर्थिक शहर भी कहा जाता है. राज्य में कुल 36 जिले हैं. गोदावरी, भीमा, परवारा और मुला यहां की मुख्य नदियां हैं. राज्य की साक्षरता दर 79.85% है. विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. मराठी, कोंकड़ी, हिंदी और अंग्रेजी यहां की मुख्य भाषा है.
लोकसभा चुनाव का 'शंखनाद', हर बूथ में इस बार वोट डालने के बाद मिलेगी पर्ची, 10 बड़ी बातें
ये हैं महाराष्ट्र की लोकसभा सीटें
1. नन्दरबार 2. धुले 3. जलगांव 4. रेवर 5. बुलधाना 6. अकोला 7. अमरावती 8. वर्धा 9. रामटेक 10. नागपुर 11. भंडारा-गौंडिया 12. गढ़चिरौली-चिमुर 13. चंद्रापुर 14. यवतमाल-वाशिम 15. होंगोली 16. नांदेड़ 17. परभानी 18. जलना 19. औरंगाबाद 20. दिनदौरी 21. नासिक 22. पलघर 23. भिवंडी 24. कल्याण 25. थाणे 26. मुंबई उत्तर 27. मुंबई उत्तर-पश्चिम 28. मुंबई उत्तर पूर्व 29. मुंबई उत्तर-सेंट्रल 30. मुंबई दक्षिण-सेंट्रल 31. मुंबई दक्षिण 32. रायगढ़ 33. मावल 34. पुणे 35. बारामती 36. शिरुर 37. अहमदनगर 38. शिरड़ी 39. बीड़ 40. उसमानाबाद 41. लातुर 42. शोलापुर 43. मधा 44. सांगली 45. सतारा 46. रतनागिरी-सिंधुदर 47. कोल्हापुर 48. हथकांगले.
महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP में हुआ सीटों का बंटवारा! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 184 उम्मीदवारों का किया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं