Exit Poll Results 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) का रण खत्म हो चुका है. आखिरी चरण की 59 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही 542 सीटों की तकदीर EVM में कैद हो गई. चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल्स (Exit Polls 2019) सामने आए. NDTV ने सभी एग्जिट पोल्स (Exit Polls) को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स (Poll Of Polls) बनाया. NDTV के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी हो रही है. पोल ऑफ पोल्स के अनुसार बीजेपी गठबंधन 298 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं, यूपीए 124 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं. वहीं, अन्य के हिस्से में 120 सीटें आती दिख रही है. हालांकि यह एक अनुमान है और नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे. इन सबके बीच कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने एक्जिट पोल जारी होने के बाद तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'ये एग्जिट पोल्स वाले भी बहुत बदमाश हैं, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते? शैतान कहीं के.
ये #ExitPoll2019 वाले भी बहुत बदमाश है कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते ? शैतान कहीं के
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 19, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इके अलावा कुमार विश्वास ने चंद्रबाबू नायडू को लेकर भी तंज कसा. कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, इस एग्जिट पोल के बाद 'चंद्राबाबू' को लग रहा होगा कि बेकार ही दिल्ली तक आकर 'चंदा बाबू' से मिले.
इस #ExitPoll2019 के बाद “चंद्राबाबू” को लग रहा होगा कि बेकार ही दिल्ली तक आकर “चंदा बाबू” से मिले
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 19, 2019
सात चरण में संपन्न हुए चुनाव
बता दें कि बीजेपी ने इस बार 420 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि बाकी सीटें उसने अपने सहयोगी पार्टियों के साथ बांटा है. इस बार 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ. बता दें कि पहले चरण में 11 अप्रैल को 69.43% वोटिंग हुई थी, वहीं, 18 अप्रैल को दूसरे चरण और 23 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के चुनाव में लगभग 66 फीसदी मतदान हुआ था. 29 अप्रैल को चौथे फेज का वोटिंग 64 फीसदी रहा था, वहीं, 12 मई को हुए छठे चरण में 57.33 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मालूम हो कि पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुआ, वहीं, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले गए. तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों, चौथे चरण 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों और सातवें व आखिरी चरण में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई.
VIDEO: NDTV Poll of Polls 2019: इस बार किसकी सरकार?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं