विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2019

BSNL के बाद भारतीय डाक के घाटे पर कन्हैया का तंज: देश यूं ही बर्बाद नहीं हुआ, चौकीदार साहब ने 20 घंटे काम किया

बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है.

BSNL के बाद भारतीय डाक के घाटे पर कन्हैया का तंज: देश यूं ही बर्बाद नहीं हुआ, चौकीदार साहब ने 20 घंटे काम किया
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. भारतीय डाक विभाग के घाटे को लेकर कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह हर दिन 20 घंटे काम करते हैं, इस वजह से देश बर्बाद हो रहा है. कन्हैया कुमार ने लिखा है कि एयर इंडिया, बीएसएनएल, एचएएल के बाद भारतीय डाक विभाग की हालत खराब हो गई है. 

कन्हैया कुमार को इस बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने बताया 'आतंकवादी', बोले- देश के टुकड़े टुकड़े करना चाहता है...

कन्हैया कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और लिखा- एयर इंडिया, बीएसएनएल, एचएएल के बाद अब भारतीय डाक विभाग की भी हालत ख़राब हो गई है और उसे 15,000 करोड़ रु. का घाटा हुआ है. देश यूं ही बर्बाद नहीं हो रहा, चौकीदार साहेब ने इसके लिए हर दिन 20 घंटे काम किया है, वह भी बिना कोई छुट्टी लिए.

दरअसल, मीडिया में यह खबर चल रही है कि सरकारी कंपनी इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने घाटे के मामले में बीएसएनएल और एयर इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है. वित्त वर्ष 2018-19 में इंडिया पोस्ट को कुल 15,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. पिछले तीन वित्त वर्ष में इंडिया पोस्ट का घाटा बढ़कर 150 फीसदी की बढ़त हुई है. अब यह सबसे ज्यादा घाटे वाली सरकारी कंपनी हो गई है.

केवल कन्हैया कुमार ही नहीं, बिहार की राजनीति में JNUSU के कई पूर्व अध्यक्ष

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ बीजेपी की ओर से गिरिराज सिंह मैदान में हैं, वहीं महागठबंन की ओर से राजद ने अपने पुराने उम्मीदवार तनवीर हसन को उतारा है. बेगूसराय में भूमिहार जाति की जनसंख्या सबसे अधिक है. मगर इस बार उसी जाति से दो उम्मीदवार के होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. यानी कन्हैया कुमार भी भूमिहार जाति से आते हैं और गिरिराज सिंह भी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, PM Modi, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com