- लोकसभा चुनाव लड़ेंगे हार्दिक पटेल
- किसी पार्टी या निर्दलीय लड़ेंगे नहीं की घोषणा
- कांग्रेस में शामिल होने के लगाए जा रहे कयास
गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने बुधवार को ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) लड़ेंगे. हार्दिक ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
हार्दिक पटेल के 'लालटेन' थामने पर तेजस्वी यादव ने यह कहा...
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लखनऊ में पत्रकारों द्वारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा, 'बिल्कुल, हम 2019 में चुनाव लड़ेंगे.' कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता ने कहा कि वह इस बारे में बाद में फैसला करेंगे.
हार्दिक पटेल ने कहा- मैं राहुल गांधी को पसंद करता हूं, मगर वह मेरे नेता नहीं हैं
हालांकि 25 साल के हो चुके हार्दिक पटेल ने कुछ दिन पहले NDTV से कहा था कि जब तक उनके पास जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो पार्टी पॉलिटिक्स में जाने का कोई मतलब नहीं होगा. हार्दिक ने कहा कि वो पूरे देश में घूमेंगे और सत्ता की ग़लत नीतियों का विरोध करते रहेंगे.
राहुल गांधी से मुलाकात की होती तो BJP गुजरात चुनाव नहीं जीत पाती: हार्दिक पटेल
ईवीएम के ख़िलाफ़ बैलेट पेपर के पक्ष में
गुजरात चुनाव में सूरत के नतीजों पर सवाल खड़ा करने वाले हार्दिक पटेल ने यह भी कहा था कि भले ही कांग्रेस 3 राज्यों में जीत गई हो लेकिन ईवीएम से छेड़छाड़ का सवाल बना हुआ है. पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में काफी देर से आए नतीजे फिर से सवाल उठा रहे हैं. हार्दिक ने कहा कि जब प्राइम टाइम के वक़्त कई जगह टीवी पर NDTV इंडिया नहीं दिखता, सोशल मीडिया के ज़रिए भ्रम फ़ैलाया जा सकता है तो ऐसे वक़्त में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हो सकती ये कैसे मानें?
VIDEO: हम लोग : पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से खास मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं