विज्ञापन

ईरान का दुबई में डबल अटैक! अमेरिकी सैनिकों की बिल्डिंग को ड्रोन से उड़ाया, ऑस्ट्रेलियाई बेस पर भी हमला

Iran Attack In Dubai: सामने आए वीडियो में एक ड्रोन इमारतों के ऊपर से उड़ता हुआ आता दिखाई दे रहा है. उसने जैसे ही वहां मौजूद इमारत को टारगेट किया एकदम से तेज धमाका हुआ. आग की तेज लपटें उठने लगीं और लोग चीखने-चिल्लाने लगे. ये दृष्य बहुत ही भयावह है.

ईरान का दुबई में डबल अटैक! अमेरिकी सैनिकों की बिल्डिंग को ड्रोन से उड़ाया, ऑस्ट्रेलियाई बेस पर भी हमला
दुबई में ईरान का हमला.
  • ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को निशाना बनाते हुए दुबई में ड्रोन हमले तेज किए हैं
  • दुबई में ईरान के हमलों के दौरान एक आत्मघाती ड्रोन ने इमारतों को निशाना बनाकर विस्फोट किया है
  • अमेरिकी सैनिकों को टारगेट कर किए गए हमलों का वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्रोन से भारी धमाका दिखाया गया है

ईरान-इजरायल की लड़ाई का खामियाजा खाड़ी देशों को भुगतना पड़ रहा है. ईरान अमेरिकी सेनाओं को निशाना बनाते हुए ईरान खाड़ी देशों में लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. दुबई में ईरान के हमले लगातार जारी हैं. ईरान ने अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को टारगेट करते हुए अब दुबई में बड़े ड्रोन हमले किए हैं. अमेरिकी सेना को टारगेट कर बिल्डिंग पर किए गए हमले का वीडियो सामने आया है, जो डरा देने वाला है. वीडियो में एक आत्मघाती ड्रोन कुछ इमारतों को टारगेट करता देखा जा सकता है. हालांकि सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षिक हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, ट्रंप बोले मेरा अभी सबसे बड़ा हमला बाकी, 10 अपडेट्स

दुबई की इमारत पर ड्रोन से अटैक

सामने आए वीडियो में एक ड्रोन इमारतों के ऊपर से उड़ता हुआ आता दिखाई दे रहा है. उसने जैसे ही वहां मौजूद इमारत को टारगेट किया एकदम से तेज धमाका हुआ. आग की तेज लपटें उठने लगीं और लोग चीखने-चिल्लाने लगे. ये दृष्य बहुत ही भयावह है. ईरान का दावा है कि वह इन हमलों के जरिए अमेरिकी सैनिकों को निशाना बना रहा है. 

ऑस्ट्रेलियाई बेस को बनाया निशाना

ईरान ने दुबई की इमारत को निशाना बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बेस अल मिन्हाद पर भी हमला किया है. हालांकि उनके सभी सौनिक फिलहाल सुरक्षित हैं, ये दावा ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने किया है. बता दें कि अल मिन्हाद बेस पर ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं.ऑस्ट्रेलिया के बयान के मुताबिक, ईरान ने दुबई के पास मौजूद उसके सैन्य अड्डे पर हमला किया है. ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स नेबताया कि  ईरानी सेना ने अल मिन्हाद वायु सेना पर हमला किया, जहां ऑस्ट्रेलियाई सैनिक तैनात हैं. उन्होंने बताया कि सभी सैनिक सुरक्षित हैं और उनकी गिनती भी हो चुकी है. करीब 100 सैनिक मध्य पूर्व में तैनात हैं, इनमें से अधिकांश सैनिक संयुक्त अरब अमीरात में तैनात हैं.

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attack In Dubai, Iran Israel Attack, Iran Israel Conflict 2026, Dubai Attack, Iran Drone Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com