विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2019

Election 2019: BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर को चुनाव आयोग का नोटिस, जानें क्या है मामला

पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस जारी किया है.

Election 2019: BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर को चुनाव आयोग का नोटिस, जानें क्या है मामला
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस जारी किया है.
नई दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस जारी किया है. निर्वाचन अधिकारियों ने कथित तौर पर एक अखबार में उनकी तस्वीर वाला विज्ञापन छपने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सिलसिले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है. निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति ने 26 अप्रैल को अखबार में आए एक विज्ञापन पर संज्ञान लिया जिसमें एक क्रिकेट गेम एप 'क्रिकप्ले' का प्रचार करते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir News) की एक तस्वीर आई थी. इसमें कहा गया, 'यह एक छद्म विज्ञापन लगता है जो एक खास राजनीतिक दल की तरफ से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के पक्ष में राजनीतिक पहल नजर आता है और यह आदर्श आचार संहिता के विपरीत है.'

चुनाव प्रचार में असरदार नहीं साबित हो रहे हैं गौतम गंभीर, अब बीजेपी का यह नेता बनेगा उनका 'संकटमोचक'

नोटिस के मुताबिक, 'अब मेरे साथ इंडिया खेलेगा' टैगलाइन वाले विज्ञापन इस खेल के विजेताओं को रोज नकद इनाम दिए जाने का भी जिक्र है. गंभीर और प्रकाशन को 29 अप्रैल को जारी नोटिस में दो मई तक निर्वाचन आयोग द्वारा गठित मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति से हासिल दस्तावेज पेश करने को निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी. भाजपा ने मौजूदा सांसद महेश गिरी की जगह गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है. 

गौतम गंभीर के बाद अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी पर लगा दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप, BJP ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

उधर, दिल्ली की सातों सीट पर जीत की आस लगाई बीजेपी पूर्वी दिल्ली की सीट को लेकर परेशान नजर आ रही है. पूर्वी दिल्ली से अपने ‘सेलेब्रिटी' उम्मीदवार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के चुनाव प्रचार अभियान के ‘खराब'प्रबंधन को लेकर परेशान भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू को पूर्व क्रिकेटर के राजनीति में पदार्पण को मजबूती देने का जिम्मा सौंपा है. बीजेपी को ऐसा लग रहा है कि गौतम गंभीर को राजनीतिक प्रबंधन में मजबूती देने की जरूरत है, तभी वह इस सीट को निकाल पाएंगे.

बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव आयोग के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा कि राजनीति में नए गंभीर दांवपेंच सीख रहे हैं लेकिन वह अपने प्रचार अभियान के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं से मिल रहे समर्थन पर ही ज्यादा निर्भर हैं और स्थानीय नेताओं का समर्थन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं है. 

आखिर क्यों मनीष सिसोदिया को बतानी पड़ी आप उम्मीदवार आतिशी की जाति, जानें- पूरा मामला

उन्होंने कहा, ‘जाजू को गंभीर का चुनाव प्रचार अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है... उन्होंने स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ बैठकें करके और पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी की मीडिया टीम में कुछ बदलाव करके तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है.' जाजू पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी हैं.

AAP उम्मीदवार आतिशी ने BJP प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव आयोग से की यह शिकायत

गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी (Atishi) चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली को इस सीट से उतारा है. हालांकि, कुछ लोग मान रहे हैं कि यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा, मगर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि आतिशी और गौतम गंभीर के बीच ही असली टक्कर होगी. 

VIDEO: पिच कोई भी हो दिल सच्चा होना चाहिए : गौतम गंभीर​

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Election 2019, Show Cause Notice, Poll Code Violation, Atishi, Multiple Voter ID, Election Commission, Voter Id Case, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com