विज्ञापन
This Article is From May 14, 2019

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता ने अब उठाया ये कदम

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम शेयर करने को लेकर हुई अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ्तार बीजेपी कार्यकर्ता ने अब उठाया ये कदम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा ने बीते सप्ताह कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम शेयर करने को लेकर हुई अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया.न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी व संजीव खन्ना की अवकाशकालीन पीठ ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई के लिए सहमति दी है.शर्मा के वकील ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की.उन्होंने तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल में वकीलों की हड़ताल के कारण 25 अप्रैल से कानूनी कामकाज रुका हुआ है और कोई अन्य कानूनी साधन न होने के कारण उनके पास सर्वोच्च न्यायालय का रुख करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था.

यह भी पढ़ें- अमित शाह की ममता बनर्जी को चेतावनी: मैं जय श्री राम बोलता हूं, हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कीजिए

भाजपा नेता पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में हुए मेटगाला की तस्वीर पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है. भाजपा नेता को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.भाजपा व तृणमूल कांग्रेस में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सत्ता हासिल करने के लिए कड़ी लड़ाई चल रही है. शर्मा के परिवार ने उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है.

वीडियो- पश्चिम बंगाल में मीम पोस्‍ट करने पर बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता गिरफ्तार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Banarjee, BJP, Priyanka Sharma, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com