विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

Lok Sabha Election 2019: छत्तीसगढ़ में सभी मौजूदा BJP सांसदों का कटेगा टिकट, ये है वजह...

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी (Chhattisgarh BJP) के सभी 10 सांसदों के लिए बुरी खबर है.

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह.
  • छत्तीसगढ़ में मौजूदा सांसदों को नहीं मिलेगा टिकट
  • बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक में हुआ फैसला
  • बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह भी थे सामिल
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी (Chhattisgarh BJP) के सभी 10 सांसदों के लिए बुरी खबर है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार राज्य में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख और पार्टी महासचिव अनिल जैन (Anil Jain) ने कहा कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा. दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (CEC) के बाद अनिल जैन ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. केंद्रीय समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए. अनिल जैन ने कहा, 'हमने नए उम्मीदवारों और नए उत्साह के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.' भाजपा को पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी अपना खोया हुआ आधार फिर से पाने का प्रयास कर रही है.

 

 

भाजपा के महासचिव ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को सांसदों के नाम काटने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गई. सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है. राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें: बीजेपी के ये हैं संभावित उम्मीदवार, केद्रीय मंत्री की सीट बदली, शाहनवाज हुसैन का टिकट कटाः सूत्र

बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 68 सीटें जीती थीं. राज्य में 15 साल शासन कर चुकी भाजपा को 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. दोनों दलों की वोट हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत का अंतर था. सूत्रों ने बताया कि भाजपा इस पर भी विचार कर रही है कि मौजूदा सांसदों के परिवार के भी किसी सदस्य चुनाव में नहीं उतारा जाए. पार्टी ने यह मानदंड अपनाया तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संभावित उम्मीदवारी भी सवालों के घेरे में आ जाएगी, क्योंकि उनके पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान सांसद हैं. 

छत्तीसगढ़ः कांग्रेस सरकार ने सात योजनाएं के नाम बदले तो बीजेपी तिलमिलाई

VIDEO: क्या 2014 का करिश्मा दोहरा पाएगी बीजेपी?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Chhattisgarh BJP, PM Modi, LokSabhaPolls2019, Elections 2019, Lok Sabha Election 2019, Amit Shah, BJP Election Committee Meeting, BJP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com