- आडवाणी का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज
- गांधीनगर से अब अमित शाह लड़ेंगे चुनाव
- 6 बार गांधीनगर सीट से जीते हैं आडवाणी
भाजपा (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए गुरुवार को अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidates List) जारी की. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और BJP अध्यक्ष अमित शाह का भी नाम शामिल है. बीजेपी की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की गई है. लाल कृष्ण आडवाणी की सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) चुनाव लड़ेंगे. प्रत्याशियों की सूची से BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal krishna advani News) का नाम कटने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है.
आडवाणी का टिकट काटने पर कांग्रेस का तंज : बीजेपी ने पहले मार्गदर्शक मंडल में भेजा, अब सीट छीन ली
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएल पुनिया ने कहा कि इस लिस्ट को देखने से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में परिवर्तन नजर आता है. लाल कृष्ण आडवाणी (LK advani) जैसे धुरंधर सांसद की जगह तड़ीपार रहे अमित शाह जगह ले रहे हैं. जनता सब जानती है कि कैसे एक व्यक्ति के शिकंजे में पूरी पार्टी चली जा रही है. बता दें कि गांधीनगर सीट से लाल कृष्ण आडवाणी 6 बार सांसद रहे हैं. उधर, क्या आडवाणी का टिकट काटा गया गया के सवाल पर अरुण जेटली ने कहा कि काटा जाना जैसा शब्द इस्तेमाल करना उचित नहीं है. पार्टी का इंटरनल सिस्टम होता है जिस का हिस्सा पार्टी के सभी बड़े लोग होते हैं.
पहले श्री लाल कृष्ण अडवाणी को ज़बरन ‘मार्ग दर्शक' मंडल में भेज दिया,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 21, 2019
अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली।
जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते,
वह जनता के विश्वास का आदर कहाँ करेंगे?
भाजपा भगाओ,
देश बचाओ।#bjpfirstlist
इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'पहले लाल कृष्ण आडवाणी को ज़बरन ‘मार्गदर्शक' मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली. जब मोदी जी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहां करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ.'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे. स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी. ईरानी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुकाबले में होंगे.
बीजेपी के दिग्गज : पीएम मोदी वाराणसी से, गांधीनगर से आडवाणी की जगह अमित शाह
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं. अरूणाचल ईस्ट से किरण रिजिजू को टिकट दिया गया है. धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी को टिकट दिया गया है. तिरूवनंतपुरम से के राजशेखरन को टिकट दिया गया है. उधमपुर से जितेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है. केंद्रपाड़ा से बैजयंत पांडा को टिकट दिया गया है. कन्याकुमारी से पी राधाकृष्णन को टिकट दिया गया है.
VIDEO : बीजेपी के 184 उम्मीदवार घोषित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं