विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

बेगूसराय लोकसभा सीट : सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को वोट के साथ नोट भी चाहिए

कन्हैया ने ऑनलाइन 70 लाख का फंड जुटाने के लिए अपने चुनाव अभियान के साथ-साथ एक समानांतर अभियान शुरू किया

Also Read in
बेगूसराय लोकसभा सीट : सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को वोट के साथ नोट भी चाहिए
बेगूसराय सीट पर सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने राशि एकत्रित करने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है.
  • कन्हैया कुमार ने ऑनलाइन फंड जुटाने का अभियान शुरू किया
  • अभी तक 5,00,000 से अधिक लोगों ने सहायता राशि जमा की
  • मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह से
पटना:

बिहार में बेगूसराय (Begusarai) से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को लोगों के सपोर्ट के साथ नोट भी चाहिए, लेकिन जरूरी नहीं कि यह नोट स्थानीय लोगों के ही हों. इसलिए कन्हैया ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के लिए ऑनलाइन 70 लाख का फंड जुटाने को अपने चुनावी अभियान के साथ-साथ एक समानांतर अभियान शुरू किया है.

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की मदद के लिए अभी तक 5,00,000 से अधिक लोगों ने सहायता राशि जमा की है. रविवार को जब कन्हैया की उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी तभी सीपीआई के नेताओं ने साफ कर दिया था कि चूंकि मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के साथ है, इसलिए साधन-संसाधन में तो उनका मुकाबला नहीं किया जा सकता. इसके लिए लोगों से आर्थिक सपोर्ट के साथ-साथ वोट मांगने का अभियान शुरू किया जाएगा.

 

उस समय लगा था कि शायद यह अभियान बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में ही हो, लेकिन बाद में कन्हैया (Kanhaiya Kumar) ने एक वीडियो जारी किया और ऑनलाइन फंड जुटाने का अभियान शुरू किया गया.

VIDEO : बेगूसराय में गिरिराज से मुकाबला करेंगे कन्हैया

हालांकि बिहार के चुनाव में 'नोट के साथ वोट' इससे पूर्व भी कई नेताओं ने आजमाया है. प्रसिद्ध समाजवादी मधु लिमये हों या जॉर्ज फर्नांन्डिस, इन्हें लोगों ने वोट दिया और नोट भी दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Begusarai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com