विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2019

जूता कांड से चर्चित शरद त्रिपाठी की सीट पर पूर्वांचल के इस बाहुबली नेता ने ठोंका दावा

बीते पांच दिनों से पूर्वांचल के बाहुबली और दो बार के सांसद भालचंद्र यादव ने दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट में डेरा डाल रखा है.

जूता कांड से चर्चित शरद त्रिपाठी की सीट पर पूर्वांचल के इस बाहुबली नेता ने ठोंका दावा
भालचंद्र यादव (Bhalchandra Yadav ) ने दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट में डेरा डाल रखा है. (नीली जैकेट में भालचंद्र यादव)
  • भालचंद्र यादव दिल्ली में डेरा डाले हैं
  • वह संत कबीरनगर से टिकट चाहते हैं
  • यहां से अभी शरद त्रिपाठी सांसद हैं
नई दिल्ली:

बीते पांच दिनों से पूर्वांचल के बाहुबली और दो बार के सांसद भालचंद्र यादव (Bhalchandra Yadav ) ने दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट में डेरा डाल रखा है. भालचंद्र यादव सपा के पुराने नेता माने जाते हैं और मुलायम के करीबी हैं, लेकिन इस बार गठबंधन होने के चलते यहां से बीएसपी ने अपना उम्मीदवार उतारा है. उनकी सीट पर कुशल तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं, जो पूर्वांचलके बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. भालचंद्र यादव अब अखिलेश यादव से खासे नाराज हैं. NDTV से बातचीत में भालचंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश डरपोक हैं. वो मायावती से डरते हैं. अब मायावती को कुशल तिवारी ने 23 करोड़ देकर टिकट लिया है.

BJP विधायक बोले- सांसद ने SP-BSP गठबंधन को ऊर्जा दिखाने के लिए MLA को जूते से पीटा

वेस्टर्न कोर्ट में आजमगढ़ के बाहुबली रमाकांत यादव भी बैठे हैं. रमाकांत यादव के बेटे बीजेपी से विधायक हैं और रमाकांत बीजेपी के टिकट पर मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं. फिलहाल भालचंद्र यादव बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. वो बीते तीन दिन से अमित शाह से मिलने का समय मांग रहे हैं. खुद भालचंद्र यादव आजकल मोदी के गुणगान करते नहीं थक रहे है. वो कहते हैं कि बीजेपी ने अगर उन्हें टिकट दिया तो वो कुशल तिवारी को धूल चटा सकते हैं. फिलहाल भालचंद्र यादव संत कबीरनगर से टिकट मांग रहे हैं, जहां के सांसद फिलहाल जूता कांड से चर्चित शरद त्रिपाठी (Sharad Tripathi) हैं. 

VIDEO: BJP सांसद ने संतकबीर नगर मेंअपनी ही पार्टी के विधायक को जूते से पीटा 

वीडियो- संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद ने विधायक को जूते से पीटा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhalchandra Yadav, Sharad Tripathi, Sant Kabir Nagar, LoksabhaPolls 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com