विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

भाजपा ने हरदोई के सांसद अंशुल वर्मा का काटा टिकट, तो उन्होंने BJP ऑफिस के चौकीदार को सौंपा इस्तीफा

यूपी के हरदोई से बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा टिकट काटे जाने के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

Also Read in
भाजपा ने हरदोई के सांसद अंशुल वर्मा का काटा टिकट, तो उन्होंने BJP ऑफिस के चौकीदार को सौंपा इस्तीफा
अंशुल वर्मा (Anshul Verma) ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.
  • टिकट कटने से नाराज थे अंशुल वर्मा
  • बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा
  • बीजेपी ऑफिस के चौकीदार को सौंपा इस्तीफा
नई दिल्ली:

यूपी के हरदोई से बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा टिकट काटे जाने के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. पाला बदलने से पहले अंशुल वर्मा (Anshul Verma) प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे और गेट पर मौजूद चौकीदार को अपना इस्तीफ़ा सौंपा. मैं भी चौकीदार कैंपेन पर तंज़ कसते हुए अंशुल वर्मा (Anshul Verma) ने कहा कि आजकल हर बड़े फ़ैसले चौकीदार ही ले रहे हैं, इसलिए उन्होंने चौकीदार को अपना इस्तीफ़ा सौंपा है. आपको बता दें कि अंशुल वर्मा (Anshul Verma) को पिछले चुनाव में 360501 (37.05 फीसदी) वोट मिले थे. वहीं बीएसपी को 279158 (28.69 फीसदी) सपा (ऊषा वर्मा) को 276543 (28.42 फीसदी), कांग्रेस को 23198 (2.39 फीसदी) वोट मिले थे. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने इस बार फिर ऊषा वर्मा पर भरोसा जताया है और उन्हें टिकट दिया है.

 सपा ने हरदोई से दिया उषा वर्मा को टिकट, BSP के साथ मिलकर बिगाड़ सकती हैं बीजेपी का खेल

गौरतलब है कि हरदोई सीट पर इस बार समीकरण बदले नजर आ रहे हैं. अगर लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजों को देखें तो सपा और बीएसपी मिलकर इस बार मिलकर बीजेपी का खेल खराब कर सकती हैं. क्योंकि दोनों ही पार्टियों के वोट प्रतिशत को मिला दें तो यह बीजेपी के वोट प्रतिशत से काफी आगे चला जाता है. हालांकि कांग्रेस की हालत इस सीट पर काफी खराब है. बीजेपी के लिए इस सीट पर एक राहत भरी बात यह हो सकती है कि सपा नेता रहे नरेश अग्रवाल पार्टी में शामिल हो चुके हैं जिनका हरदोई में अच्छा-खासा प्रभाव है. लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि हरदोई में वह बीजेपी को कितने वोट दिला पाएंगे. 

इंडिया 9 बजे : क्‍या राष्‍ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, LokSabhaPolls2019, Anshul Verma, Hardoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com