विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2019

खत्म हुआ चुनाव आयोग के बाहर मनीष सिसोदिया और AAP कार्यकर्ताओं का धरना

चुनाव आयोग के बाहर मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का चल रहा धरना खत्म हो गया. मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि वह उस मामले की जांच अब खुद करेगा.

खत्म हुआ चुनाव आयोग के बाहर मनीष सिसोदिया और AAP कार्यकर्ताओं का धरना
चुनाव आयोग के फैसले पर मनीष सिसोदिया ने जताई खुशी
  • मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी का धरना खत्म
  • दिल्ली पुलिस के छापे से नाराज होकर धरने पर बैठे थे डिप्टी सीएम
  • चुनाव आयोग के फैसले पर जताई खुशी
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग के बाहर मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का चल रहा धरना खत्म हो गया. मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि वह उस मामले की जांच अब खुद करेगा. जिसमें दिल्ली में लोगों को फोन जा रहे थे और यह कहा जा रहा था कि बीजेपी वालों ने वोट कटवा दिए हैं और आम आदमी पार्टी वोट जुड़वा रही है. चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही थी. आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि दिल्ली पुलिस बीजेपी के इशारे पर उसके द्वारा हायर किए गए कॉल सेंटर के मालिकों को धमका रही है और परेशान कर रही है. 

कांग्रेस क्या दिल्ली में 'आप' से चुनावी गठबंधन करे? ले रही कार्यकर्ताओं की राय

इससे पहले चुनाव आयोग के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजुम उस वक्त उमड़ पड़ा था जब मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि इलेक्शन कमीशन के बाहर खड़ा हूं, अधिकारियों से मिलने का इंतजार कर रहा हूं. सिसोदिया ने लिखा कि जब तक मुलाकात नहीं होती तब तक वापस नहीं जाएंगे. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की. थोड़ी ही देर में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गए. 

क्या दिल्ली में अब भी हो सकता है कांग्रेस-AAP का गठबंधन? इस बात से लगाए जा रहे कयास...

हम चुनाव आयोग के आभारी है कि उन्होंने हमारी मांग पर पूरे मामले की जांच अपने अधीन लेकर निष्पक्ष अधिकारी से करवाने का फैसला लिया है. 

केजरीवाल ने अब हरियाणा में गठबंधन के लिए राहुल से की गुजारिश, कहा- साथ लड़े तो सारी सीटें जीत लेंगे

बता दें कि सुबह मनीष सिसोदिया ने कहा था कि  हमने बार-बार कहा है कि बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग ने 30 लाख वोटरों के नाम हटा दिए हैं. इसकी जानकारी देने के लिए हमने जिस कॉल सेंटर को ठेका दिया है. दिल्ली पुलिस बीजेपी के इशारे पर उन कॉल सेंटरों पर काम कर रहे लड़कों को उठाकर पूछताछ के लिए परेशान कर रही है. जबकि दिल्‍ली चुनाव आयोग ने दिल्‍ली पुलिस में एफआईआर कराई थी जिसमें कहा था कि आप के लोग, जनता को यह कह रहे हैं कि उनका नाम वोटर लिस्‍ट से हटवा दिया गया है और आम आदमी पार्टी उनका नाम जुड़वा रही है. ऐसे में इस पूरे मामले की जांच के लिए दिल्‍ली पुलिस कॉल सेंटर पर काम कर रहे युवाओं से पूछताछ कर रही है. इस मुद्दे पर बीजेपी ने भी चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. 

Video: AAP के संजय सिंह ने कहा-कांग्रेस बहुत कंफ्यूज स्टेट में है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, Election Commission, LoksabhaPolls2019, Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com