विज्ञापन
This Article is From May 16, 2019

CM योगी को 'अजय सिंह बिष्ट' कहने पर भड़का शख्स, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया ‘भारत माता की जय’ का नारा

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस मुख्यालय में रोजाना की मीडिया ब्रीफिंग में महाराष्ट्र के एक युवक ने अचानक ही ‘भारत माता की जय’ का नारा लगा दिया.

Also Read in
CM योगी को 'अजय सिंह बिष्ट' कहने पर भड़का शख्स, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया ‘भारत माता की जय’ का नारा
Elections 2019: प्रेस कॉन्फ्रेस में इस शख्स ने लगाए भारत माता की जय के नारे
  • कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
  • एक शख्स ने लगाए भारत माता की जय के नारे
  • पवन खेड़ा कर रहे थे कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली:

कांग्रेस मुख्यालय में रोजाना की मीडिया ब्रीफिंग में महाराष्ट्र के एक युवक ने अचानक ही ‘भारत माता की जय' का नारा लगा दिया. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘अजय सिंह बिष्ट' कहते हुए उन पर निशाना साध रहे थे, तभी एक युवक अपनी सीट से उठा और नारे लगाना शुरू कर दिया. 

मायावती बोलीं- बंगाल में PM की आज दो रैलियां, प्रचार पर बैन सुबह से क्यों नहीं, दबाव में काम कर रहा है EC

उसके हाथ में तिरंगा झंडा भी था. वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से है. उसने कांग्रेस नेता द्वारा योगी को अजय सिंह बिष्ट कहे जाने पर आपत्ति जताई. साथ ही बाद में, अमेठी में कथित तौर पर कोई विकास कार्य नहीं करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया. 

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत हुआ रुपया

उसे फौरन ही कांग्रेस कार्यकताओं और सुरक्षा गार्ड ने वहां से हटा दिया. उसने बाद में मीडियाकर्मियों के समक्ष दावा किया कि उसने रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातोकोत्तर (एमए) किया है और भाजपा का एक ‘निष्क्रिय' सदस्य है.

(इनपुट भाषा से)

Video: पीएम के गढ़ वाराणसी में प्रियंका का रोड शो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Mata Ki Jai, Congress Headquarters, Loksabhapolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com