विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

'द ओबेलिस्क गेट' को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास का ह्यूगो अवार्ड

यह उपन्यास जेमिसिन की 'ट्रायोलॉजी' की दूसरी कड़ी है. इस कड़ी की पहली पुस्तक 'द फिफ्थ सीजन' को भी 2016 में ह्यूगो अवार्ड मिल चुका है तथा न्यूयार्क टाइम्स ने 2015 में अपनी 'नोटेबल बुक' सूची में शामिल किया था.

Also Read in
'द ओबेलिस्क गेट' को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास का ह्यूगो अवार्ड
अमेरिका की ख्यातिलब्ध लेखिका नोरा के. जेमिसिन की रचना 'द ओबेलिस्क गेट' को इस साल सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के ह्यूगो अवार्ड के लिए चुना जाता है. हेलसिंकी में आयोजित 75वें वर्ल्ड साइंस फिक्शन कनवेंशन में जेमिसिन को अवार्ड प्रदान किया गया.

यह उपन्यास जेमिसिन की 'ट्रायोलॉजी' की दूसरी कड़ी है. इस कड़ी की पहली पुस्तक 'द फिफ्थ सीजन' को भी 2016 में ह्यूगो अवार्ड मिल चुका है तथा न्यूयार्क टाइम्स ने 2015 में अपनी 'नोटेबल बुक' सूची में शामिल किया था.

प्रणब मुखर्जी ने किया विश्वनाथ राय पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

जेमिसिन की ट्रॉयोलॉजी की तीसरी पुस्तक अगले महीने प्रकाशित होने वाली है.

शुक्रवार को ह्यूगो अवार्ड समारोह में जेमिसिन के अलावा एडा पामर को बेस्ट न्यू राइटर, सीनान मैकग्वेरे की 'एव्री हर्ट अ डोरवे' को वेस्ट नॉवेला, उर्सुला वेर्नोन की पुस्तक 'द टोमैटो थीफ' को बेस्ट नॉवेलेट्टे और अमल एल मोहतार की पुस्तक 'सीजंस ऑफ ग्लास एंड आयरन' को बेस्ट शॉर्ट स्टोरी का अवार्ड प्रदान किया गया.

आत्म प्रशंसा चुंबकीय व्यक्तित्व की कुंजी : अनुपम शर्मा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Obelisk Gate, NK Jemisin, Hugo Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com