लंदन:
बुकर पुरस्कार विजेता, उपन्यास लेखक और एवं कला समीक्षक जॉन बर्जर का निधन हो गया है. वह 90 वर्ष के थे. टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक मार्क्सवादी बुद्धिजीवी का निधन पेरिस के एंटोनी उपनगर में हुआ.
बीबीसी पर आई उनकी ‘‘वेज ऑफ सीइंग’’ श्रृंखला ने कला समीक्षा में राजनीतिक दृष्टिकोण का सूत्रपात किया था. बर्जर को 1972 में उनकी किताब ‘जी’ के लिए बुकर पुरस्कार दिया गया था. पुरस्कार की आधी राशि बर्जर ने रेडिकल अफ्रीकी-अमेरिकी आंदोलन ब्लैक पैंथर्स को दे दी थी. उत्तरी लंदन में पैदा हुए बर्जर ने अपने करियर की शुरुआत एक पेंटर के तौर पर की थी.
उनके निधन की खबर पर कलाकार डेविड श्रिगले ने ट्वीट किया, ‘‘अलविदा जॉन बर्जर, आपको बहुत याद किया जाएगा, कला का सबसे महान लेखक.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Booker Prize-winning Author, John Berger Dies, Writer Dies