विज्ञापन

गठिया बाय की देसी दवाई क्या है? गठिया के लिए इंद्राणी की जड़ कैसे करेगी कमाल

आयुर्वेद में वात रोगों के लिए कई औषधीय पौधे बताए गए हैं, जिनमें इंद्रायण की जड़ को भी विशेष महत्व है. इसे जोड़ों के दर्द, गठिया और पाचन संबंधी समस्याओं में बहुत असरदार माना जाता है. यहां जानिए गठिया के लिए इंद्राणी की जड़ का इस्तेमाल कैसे करें.

गठिया बाय की देसी दवाई क्या है? गठिया के लिए इंद्राणी की जड़ कैसे करेगी कमाल
गठिया बाय का उपाय
file photo

आजकल के समय में खराब खानपान, लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ती उम्र के चलते लोगों को कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं. सर्दियों में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गठिया और जोड़ों की जकड़न जैसी समस्याएं सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है. गठिया यानी अर्थराइटिस जोड़ों में होने वाली सूजन, दर्द और अकड़न की एक आम समस्या है, जिसके 100 से अधिक प्रकार होते हैं. आजकल बहुत से लोग गठिया की समस्या से परेशान हैं. आयुर्वेद में वात रोगों के लिए कई औषधीय पौधे बताए गए हैं, जिनमें इंद्रायण की जड़ को भी विशेष महत्व है. इसे जोड़ों के दर्द, गठिया और पाचन संबंधी समस्याओं में बहुत असरदार माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं गठिया के लिए इंद्राणी की जड़ का इस्तेमाल कैसे करें.

इंद्रायण की जड़ क्या है?

यूट्यूब पर @महर्षिआयुर्वेदा नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में इंद्रायण की जड़ के फायदे बताए गए हैं. वीडियो में बताया गया कि इंद्रायण एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद और लोक चिकित्सा में लंबे समय से किया जाता रहा है. इसकी जड़, फल और अन्य चीजें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, इंद्रायण में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में जमा वात दोष को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं.

जोड़ों के दर्द और गठिया के लिए उपयोगी

इंद्रायण की जड़ जोड़ों के दर्द, घुटनों की सूजन और गठिया की समस्या में लाभकारी होती है. इसके गुण शरीर में जकड़न को कम करने और जोड़ों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मददगार होता है. इसके अलावा ये कमर दर्द से परेशान लोगों के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

पाचन तंत्र और कब्ज में मददगार

वात रोगों का संबंध अक्सर पाचन तंत्र से भी जोड़ा जाता है. इंद्रायण की जड़ का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में असरदार होता है. जब पाचन तंत्र ठीक रहता है, तो शरीर में वात संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती हैं.

इंद्रायण की जड़ का इस्तेमाल कैसे करें?

इंद्रायण की सूखी जड़ का चूर्ण बना सकते हैं. इस चूर्ण में आवश्यकतानुसार शहद मिलाकर चने के दाने के बराबर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं. इसे सुबह और शाम दो-दो गोलियां पानी के साथ लें. हालांकि मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और रोग की स्थिति के अनुसार बदल सकती है.

यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें

 यह भी पढ़ें:- दिवाली के बाद अचानक बढ़ा वजन? डाइटिशियन से जानिए वजन कैसे करें कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arthritis, Gathiya, Gathiya Bai Ka Ilaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com