विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

कोलकाता मेट्रो कोच के दरवाजे नहीं खुले, भीतर के यात्री हुए परेशान, मेट्रोसेवा बाधित

कुछ समय बीतने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने से यात्री बेहद परेशान हो गए.

कोलकाता मेट्रो कोच के दरवाजे नहीं खुले, भीतर के यात्री हुए परेशान, मेट्रोसेवा बाधित
कोलकाता मेट्रो कोच के दरवाजे नहीं खुले, भीतर के यात्री हुए परेशान.. प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता:

क्या हो अगर आप मेट्रो में हों और स्टेशन आने व ट्रेन रुकने के बाद भी ट्रेन का दरवाजा न खुले? दमदम जानेवाली नॉन एसी मेट्रो ट्रेन के दरवाजे शहीद खुदीराम स्टेशन पर नहीं खुलने से कोलकाता मेट्रो रेल सेवा आज कुछ समय के लिए व्यस्त समय में प्रभावित हो गई.

पढ़ें- Exclusive: हुगली नदी के नीचे से गुज़रेगी मेट्रो ट्रेन, देखें - कैसे बनाई जा रही है सुरंग

मेट्रो रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही ट्रेन शहीद खुदीराम स्टेशन पर पहुंची, यात्री बाहर निकलने की कोशिश करने लगे लेकिन ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाए.

कुछ समय बीतने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने से यात्री बेहद परेशान हो गए. इसके बाद तकनीशियन, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तत्काल बुलाया गया, जिन्होंने किसी तरह दरवाजा खोलकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

VIDEO: हुगली नदी के नीचे से गुजरेगी मेट्रो

प्रवक्ता ने कहा कि दोबारा इस ट्रेन के परिचालन से पहले इसे आवश्यक मरम्मत और जांच के लिए के लिए भेज दिया गया.मेट्रो का सामान्य परिचालन इसके कुछ मिनट बाद ही बहाल कर दिया गया.
 

एजेंसी- भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com