विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

बंगाल: साइकिल की चेन से महिलाओं की हत्या करने वाले 'सीरियल किलर' को मौत की सजा

पश्चिम बंगाल में कई महिलाओं की हत्या और उन पर यौन हमले करने के आरोपी को पूर्बा बर्धमान जिले में स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले मे अदालत ने मौत की सजा सुनाई है.

बंगाल: साइकिल की चेन से महिलाओं की हत्या करने वाले 'सीरियल किलर' को मौत की सजा
इस दोषी पर कई अदालतों में कई महिलाओं की हत्या का केस चल रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • 42 साल के कुमारूजामन सरकार को मौत की सजा
  • 'चेन हत्यारे' के रूप में था कुख्यात
  • कई अदालतों में चल रहा है हत्या का केस
बर्धमान:

पश्चिम बंगाल में कई महिलाओं की हत्या और उन पर यौन हमले करने के दोषी को पूर्बा बर्धमान जिले में स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. कल्ना अदालत के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश तपन कुमार मंडल ने इस दोषी को लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने का दोषी करार देते हुए उसे मौत की सजा सुनाई है. दोषी कुमारूजामन सरकार साइकिल की चेन से पीड़िताओं का गला दबाने की वजह से ‘चेन' हत्यारे के रूप में कुख्यात है.

सरकार किसी समय छोड़े गए सामानों को बेचने का काम करता था. उस पर अन्य अदालतों में पांच अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला है जबकि पूर्बा बर्धमान और पड़ोसी हुगली जिले में कम से कम तीन महिलाओं पर जानलेवा हमले करने के आरोप हैं. इस आदेश के बाद सोमवार को सरकार के वकील ने कहा कि दोषी करार दिए जाने और सजा को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील दायर की जाएगी.

यह कथित ‘सीरियल किलर' घर में अकेली होने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और इसे पिछले साल पूर्बा बर्धमान जिले के कल्ना से गिरफ्तार किया गया. अभियोजन के अनुसार, 42 साल का सरकार अच्छे कपड़ों में बिजली मीटर की रीडिंग लेने के बहाने घरों में घुसता था और महिलाओं को अकेला देखकर साइकिल चेन और लोहे की छड़ी से हमला कर देता था. उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं इसके चंगुल से खुद को मुक्त कराने में सफल रही थीं. इस आरोपी की कोशिश चेन से महिलाओं का गला दबाने और फिर उनके सिर पर लोहे की छड़ से उन्हें मार देने की होती थी. भले ही आरोपी कुछ कीमती सामान चुराकर भी घर से भागता था लेकिन चोरी उसका मकसद नहीं था.

जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिलाओं की हत्या करना इसका मुख्य लक्ष्य होता था. सरकार शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. उसने कथित तौर पर कुछ पीड़िताओं के निजी अंगों में तेज हथियार भी डाल दिए थे.

Video: मरने से पहले बहादुर पुलिसवाले ने आरोपियों की पहचान के लिए छोड़ा सुराग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bardhaman Serial Killer, West Bengal, Death Sentence To Serial Killer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com