विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

बम से उड़ाने की धमकी के बाद एयर एशिया का विमान कोलकाता हवाई अड्डा लौटा

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, विमान में मौजूद महिला यात्री ने कथित तौर पर केबिन क्रू में से एक को एक नोट दिया, इसे पायलट को देने के लिए कहा.

बम से उड़ाने की धमकी के बाद एयर एशिया का विमान कोलकाता हवाई अड्डा लौटा
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • विमान में सवार एक महिला यात्री की बम विस्फोट करने की धमकी दी
  • धमकी देने के बाद विमान को हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा
  • 114 यात्रियों को लेकर मुंबई जाने वाले विमान ने रात के 9.57 बजे उड़ान भरी
कोलकाता:

एयर एशिया इंडिया के एक विमान में सवार एक महिला यात्री की बम विस्फोट करने और विमान को बीच में ही उड़ाने की धमकी देने के बाद विमान को हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात को हुई थी. 114 यात्रियों को लेकर मुंबई जाने वाले विमान ने रात के 9.57 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, विमान में मौजूद महिला यात्री ने कथित तौर पर केबिन क्रू में से एक को एक नोट दिया, इसे पायलट को देने के लिए कहा.

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आशीष जांच करने पर अजमल निकला!

नोट में कहा गया था कि उसके शरीर पर बम लगे हुए हैं और वह इसे किसी भी क्षण विस्फोट कर सकती है. इसके बाद पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रक (ATC) को सूचित किया, जिसने उसे शहर के हवाई अड्डा पर लौटने का निर्देश दिया. यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हिरासत में ले लिया. अधिकारी ने बताया कि यात्री और विमान की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला.

कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के विरोध में किया गया प्रदर्शन, हवाई अड्डे के बाहर नारेबाजी

बिधाननगर सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान मोहिनी मंडल के रूप में की गई है, जो साल्ट लेक इलाके की निवासी है. अधिकारी ने बताया कि एक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला कोलकाता लौटना चाहती थी और इसलिए उसने ऐसा किया.

VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पीएम के दौरे का किया विरोध

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Asia Airlines, Kolkata, Kolkata Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com