World Smallest Town: दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां पर केवल 2 सड़के हैं और पूरे शहर की आबादी है केवल 30 लोगों की. अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये शहर है कहां. दरअसल हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे शहर की. जो अपनी खूबसूरती, साफ-सफाई और कम आबादी के लिए दुनिया में मशहूर है.
दुनिया का सबसे छोटा शहर कौन-सा है?
दुनिया का सबसे छोटा शहर है- क्रोएशिया (Croatia) का शहर Hum. इसकी अनोखी पहचान के कारण हर साल हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं. ये पूरा शहर फुटबॉल मैदान से भी छोटा है. शहर लगभग 100 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है. पूरे शहर में केवल दो पत्थरों से बनी संकरी सड़कें हैं, जिन्हें कुछ ही मिनटों में पैदल पार किया जा सकता है.
आबादी सिर्फ 30 लोगों के आसपास
Hum की आबादी करीब 20 से 30 लोगों के बीच रहती है. इतनी कम आबादी होने के बावजूद यहां रहने वाले लोग अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आज भी संजोए हुए हैं.
1,000 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास
Hum का इतिहास एक हजार वर्ष से भी पुराना माना जाता है. मध्यकालीन शैली में बना यह शहर आज भी अपनी प्राचीन पत्थर की दीवारों, पुराने घरों और ऐतिहासिक चर्चों के लिए प्रसिद्ध है.
हीरों की बारिश सच में होती है, आसमां से गिरते हैं लाखों हीरे, पर कहां?
छोटे शहर में भी हैं कई आकर्षण
- प्राचीन पत्थर की गलियां
- ऐतिहासिक चर्च
- पारंपरिक स्थानीय रेस्तरां
- स्थानीय हस्तशिल्प की दुकानें
- खूबसूरत पहाड़ी नजारे
पर्यटक यहां स्थानीय जैतून का तेल, हस्तनिर्मित उत्पाद और पारंपरिक पेय बिस्का (Biska) का स्वाद भी लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं