विज्ञापन

जोजिला का मतलब क्या होता है? जिसके नाम से कश्मीर में बनी है ऐतिहासिक टनल

दुनिया की सबसे लंबी टनल रोड 'जोजिला' का काम पूरा होने वाला है. यह टनल रोड श्रीनगर और लद्दाख को आपस में जोड़ेगी. इस टनल रोड के नाम में जोजिला शब्‍द का प्रयोग किया गया है. क्‍या आप जानते हैं कि जोजिला शब्‍द का अर्थ क्‍या होता है?  

जोजिला शब्‍द का अर्थ 

ला शब्‍द को तिब्बती, लद्दाखी और हिमालय क्षेत्र में बोला जाता है. जहां इसका मतलब दर्रा होता है. जोजीला, दो शब्‍दों से मिलकर बना है- जोजी और ला. जोजी मतलब बर्फ का तूफान और ला का अर्थ- दर्रा. यानी बर्फानी तूफान का दर्रा. इसी की तर्ज पर अन्‍य शब्‍द भी हैं, जैसे नाथू ला,  बरलाचा ला, खारदुंग ला आदि. 

Do You Know: दुनिया का अकेला देश जिसका नाम एक पेड़ पर रखा गया है

जोजिला दर्रा कहां पर है 

यह लद्दाख के कारगिल जिले में है. जोजिला दर्रा को लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. इसे जोजी दर्रा भी कहा जाता है.  

जोजिला टनल प्रोजेक्ट

जोजिला टनल 11,578 फीट की ऊंचाई पर हिमालय के पहाड़ों में बनाई जा रही है. यह 30 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है. खास बात यह है कि यह दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब टनल रोड है. यह टनल द्रास और करगिल होते हुए श्रीनगर और लेह के बीच पूरे साल आवाजाही को आसान बनाएगी. यह सुरंग श्रीनगर-करगिल-लेह नेशनल हाईवे का हिस्सा है. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

सर्दियों में और खराब मौसम के कारण जोजिला दर्रा अक्सर बंद हो जाता था. इससे लॉजिस्ट्रिक्स से जुड़ी चुनौतियां पैदा होती थीं. इसके अलावा भारतीय सेना के लिए भी यह टनल काफी लाभकारी साबित होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com