विज्ञापन

छत पर शीशे लगाने से क्या खत्म हो जाता है गर्मी का असर? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं ये बात

छत पर शीशे लगाने की प्रक्रिया को 'मिरर रूफिंग' (Mirror Roofing) के नाम से जाना जाता है. इस प्रक्रिया के तहत छत पर शीशे लगा दिए जाते हैं. ऐसे करने से घर का तापमान कम से कम 5 डिग्री तक कम हो जाता है.

छत पर शीशे लगाने से क्या खत्म हो जाता है गर्मी का असर? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं ये बात
कंक्रीट पर सीधी धूप पड़ने से घर का तापान काफी बढ़ जाता है.

पूरा उत्तर भारत इन दिनों तेज गर्मी की चपेट में है. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में लू लोगों को ओर परेशान करने वाली है. धूप के कारण घरों की दीवारें और छत काफी गर्म हो जाती हैं. घर बुरी तरह से तपने लग जाता है. लोग घरों की दीवारों और छत को ठंडा करने के लिए कई उपाय भी करते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से छत और दीवार एकदम ठंडी रहेगी. काफी कम ही लोग हैं जो कि छत पर आईना (शीशा) लगाकर गर्मी के प्रकोप को कम करते हैं. 

घर की छत नहीं होगी गर्म

विज्ञान के नियमों के अनुसार, जब सूरज की तेज किरणें सीधे छत पर पड़ती हैं, तो कंक्रीट की छत गर्मी को सोख लेती है. जिसके कारण घर के अंदर का तापमान एकदम से बढ़ जाता है और अधिक गर्मी लगने लग जाती है. वहीं छत पर अगर शीशा लगा दिया जाए, तो घर को गर्म होने से बचाया जा सकता है. शीशे की सतह पर सूरज की किरणें रिफ्लेक्टिव हो जाती है. जिसके कारण घर गर्म नहीं हो पाता है. छत की कंक्रीट सतह पर धूप नहीं पड़ने से कमरों का तापमान 6 डिग्री तक कम हो जाता है.

छत पर शीशे लगाने की प्रक्रिया को 'मिरर रूफिंग' (Mirror Roofing) कहा जाता है. सस्ते, रीसायकल किए हुए या टूटे हुए शीशों का इस्तेमाल Mirror Roofing के लिए आसानी से किया जा सकता है. मिरर रूफिंग करने से घर के भीतर के तापमान को काफी हद तक कम हो जाता है. 

छत को कैसे रखें ठंडा

  1. पारंपरिक मिट्टी की टाइलें या मिट्टी-भूसे की एक परत छत पर बिछाकर, छत को ठंडा रखा जा सकता है.
  2. कंक्रीट पर सीधी धूप न पड़े इसके लिए सतह को गमलों अधिक लगाएं.
  3. छत पर समय समय पर ठंडा पानी डालते रहे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrace Cooling Tips Hindi, Terrace Cooling Tips Mirrors Roofing, Mirrors Roofing Kya Hai, Mirrors Roofing, Roof Cooling Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com