विज्ञापन

किस देश में मिलती है सबसे सस्ती बिजली? जान लीजिए नाम

बिजली हर देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में बिजली की कीमतों में जमीन-आसमान का अंतर है?

किस देश में मिलती है सबसे सस्ती बिजली? जान लीजिए नाम

बिजली हर देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में बिजली की कीमतों में जमीन-आसमान का अंतर है? कहीं लोगों को एक यूनिट (kWh) बिजली के लिए 70 रुपए से अधिक चुकाने पड़ते हैं, तो कहीं बिजली लगभग मुफ्त उपलब्ध है. 

कहां मिलती है सबसे सस्‍ती बिजली 

वैश्विक बिजली कीमतों का विश्लेषण करने वाले Global Electricity के अनुसार, दुनिया में सबसे सस्ती घरेलू बिजली ईरान में मिलती है. यहां 0.02 अमेरिकी डॉलर प्रति kWh से कम में बिजली दी जाती है. यहां प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार और सरकार द्वारा दी जाने वाली भारी सब्सिडी के कारण बिजली सस्‍ती है. 

इथियोपिया भी नागरिकों को सस्‍ती बिजली देता है. जहां 0.03-0.05 अमेरिकी डॉलर प्रति kWh की दर से बिजली उपलब्‍ध है. यहां बिजली का अधिकांश उत्पादन जलविद्युत (Hydropower) से होता है, जिससे उत्पादन लागत कम रहती है. 

सूडान (Sudan) भी कम कीमत पर बिजली उपलब्‍ध कराता है. यहां 0.10 अमेरिकी डॉलर प्रति kWh से कम में बिजली मुहैया कराई जाती है. यहां कम आय वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली पर सरकारी सब्सिडी दी जाती है. 

इस लिस्‍ट में चीन (China) का भी नंबर है. यहां लगभग 0.08 अमेरिकी डॉलर प्रति kWh का भुगतान करके बिजली मिल जाती है. यहां कोयले के बड़े भंडार और सरकार द्वारा नियंत्रित बिजली मूल्य निर्धारण (State Controlled Pricing) के कारण दरें कम हैं. 

हंगरी (Hungary) में भी 0.104 यूरो प्रति kWh के रेट से बिजली मिलती है. ये यूरोपीय संघ (EU) में सबसे कम घरेलू बिजली दरों में से एक है. इसका कारण विनियमित (Regulated) बिजली मूल्य है. 

1960 में 10 रुपए में आता था पूरे महीने का राशन, उस समय के आटा, दाल, चावल, दूध की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इन देशों में बिजली इतनी सस्ती क्यों है?

इन देशों में बिजली की कीमत कम होने के पीछे कई प्रमुख कारण हैंं. इनमें से ये प्रमुख हैं-  

प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता: ईरान और चीन जैसे देशों के पास प्राकृतिक गैस और कोयले के बड़े भंडार हैं. 

जलविद्युत उत्पादन: इथियोपिया जैसे देश अपनी अधिकांश बिजली नदियों और बांधों से पैदा करते हैं, जिससे लागत कम रहती है. 

सरकारी सब्सिडी: कई देश आम लोगों को राहत देने के लिए बिजली पर सब्सिडी देते हैं. 

नियंत्रित बिजली दरें: कुछ देशों में सरकार बिजली की कीमत तय करती है, जिससे उपभोक्ताओं को कम दर पर बिजली मिलती है.

Source- 

https://www.globalelectricity.org/electricity-prices-by-country/ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Do You Know, Do You Know Facts, Electricity, Electricity And Power Supply
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com