विज्ञापन

बांकीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रशांत किशोर से SHO ने कहा- वर्दी उतारकर आप सबको बता देंगे, VIDEO

बांकीपुर में आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. लेकिन इस मतदान से पहले बीती रात माहौल तब गरमा गया जब प्रशांत किशोर ने अपने 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया. वो थाने भी पहुंचे, जहां SHO से उनकी तीखी बहस हुई.

थाने में SHO और प्रशांत किशोर में तीखी बहस.
  • बांकीपुर में वोटिंग से पहले थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. यहां प्रशांत किशोर और SHO के बीच नोक-झोंक भी हुई.
  • दरअसल पीके ने मतदान से पहले जन सुराज के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था.
  • वो पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की तलाश करते थाने पहुंचे थे, जहां SHO से उनकी बहस हुई.
पटना:

बिहार के बांकीपुर विधानसभा में आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. लेकिन यहां उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां प्रशांत किशोर और पुलिस अधिकारी के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई. दरअसल प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि मतदान से ठीक पहले जन सुराज ने 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की तलाश में जक्कनपुर थाने पहुंचे. जहां उनकी SHO से तीखी नोकझोंक हुई. 

करीब आधे घंटे तक थाने में बहस चलती रही. इस दौरान SHO ने प्रशांत किशोर से कहा, वर्दी उतारकर आप सबको बता देंगे. इस पर नाराज़ प्रशांत किशोर ने कहा, क्या आप हमें धमकी दे रहे हैं? आपकी नौकरी चली जाएगी.

पीके बोले- गलती होगी तो सजा मंजूर लेकिन...

प्रशांत किशोर ने कहा- अगर जन सुराज के किसी नेता या कार्यकर्ता से कोई गलती हुई है, तो कानून के तहत उन्हें सज़ा मिलेगी और हम इसके लिए तैयार हैं. लेकिन किसी भी हालत में यह स्वीकार नहीं किया जा सकता कि पुलिस जन सुराज के नेताओं को हिरासत में लेकर अब तक यह नहीं बता रही कि वे कहां हैं? सरकार घबरा गई है.

बीजेपी को फायदा हो इसलिए जन सुराज के कार्यकर्ताओं को उठाया

प्रशांत किशोर ने कहा जन सुराज के कार्यकर्ताओं को दानापुर डिटेन कर ले जाया गया है. उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दवाब में जन सुराज के लोगों को पकड़ने का आरोप लगाया ताकि बांकीपुर के मतदान में बीजेपी को फायदा हो. उन्होंने कहा कि 16 से ज़्यादा लोगों को पकड़ा गया है, कहीं FIR नहीं है. कल काम तमाम होगा उनका, चुनाव हारेंगे वो लोग, कल एसएसपी से हम लोग मिलेंगे.

पीके ने यह भी कहा कि सुबह हम लोग SSP के यहां जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि किस अपराध में लोगों को डिटेन किया गया है. अगर इन 16 लोगों को कोई फिजिकल हार्म हुआ तो उसकी जिम्मेवारी जक्कनपुर थाना इंचार्ज जैसे उन सभी थाना इंचार्ज पदाधिकारी की होगी.

यह भी पढ़ें - LIVE: बांकीपुर, दतिया, मांजलपुर उपचुनाव के लिए मतदान आज, क्या प्रशांत किशोर भेद पाएंगे नितिन नवीन का किला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bankipur Assembly By-election, Prashant Kishor, Prashant Kishor Bankipur, Prashant Kishor Bankipur By-election, Prashant Kishor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com