विज्ञापन

PM सूर्य घर योजना की बढ़ी रफ्तार! पहले 118 दिन में जुड़ते थे 1 लाख परिवार, अब सिर्फ 6 दिन में हासिल हो रहा लक्ष्य

केंद्र सरकार के अनुसार PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 22 जुलाई 2026 तक 39.72 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे 48 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है.

PM सूर्य घर योजना की बढ़ी रफ्तार! पहले 118 दिन में जुड़ते थे 1 लाख परिवार, अब सिर्फ 6 दिन में हासिल हो रहा लक्ष्य
PM सूर्य घर योजना का कमाल
NDTV

केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत शुरुआत में 1 लाख परिवार को इससे जोड़ने में 118 दिन लगते थे, लेकिन अब महज 6 दिन में ही ये लक्ष्य हासिल करना संभव हो रहा है.

सरकार ने संसद में क्या बताया?

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने राज्यसभा में दिए गए एक लिखित जवाब में कहा है कि फरवरी 2024 में 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की शुरुआत के बाद से 22 जुलाई 2026 तक कुल 39,72,447 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं,  जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों सहित देश भर में 48,02,717 परिवारों को फायदा हुआ है.

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' एक मांग आधारित योजना है जिसमें देश के सभी आवासीय उपभोक्ता जिनमें ग्रामीण घर भी शामिल हैं, जिनके पास स्थानीय वितरण कंपनी (डीआईएससीओएम) के साथ ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए उन्हें योजना के राष्ट्रीय पोर्टल ( www.pmsuryaghar.gov.in ) पर आवेदन करना होता है.

6 दिन में 1 लाख परिवार इस योजना से जुड़ रहे

इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरुआत में सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के निर्माण, देशव्यापी वेंडर नेटवर्क के गठन और बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को एक ही मंच पर लाने के लिए एक बुनियादी ढांचा तैयार किया, जिसमें 1 लाख परिवारों को जोड़ने में 118 दिन का समय लगता था. लेकिन जैसे-जैसे यह ईकोसिस्टम पूरी तरह तैयार हुआ, योजना की रफ्तार में सुधार होता गया और आज महज 6 दिनों के भीतर 1 लाख नए परिवार इस योजना से जुड़ रहे हैं.

'पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना' के तहत वित्तीय साल 2025-26 के दौरान, देशभर में कुल 18.71 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जिनकी कुल सौर ऊर्जा क्षमता 6.7 गीगावाट (जीडब्ल्यू) है. इससे देश भर के 22.71 लाख घरों को लाभ हुआ है जिसमें पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण घर भी शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने राज्य सभा को बताया कि इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल काफी कम हो गए हैं. देश भर में बिजली वितरण कंपनियों (डीआईएससीओएम) ने बताया है कि रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के बाद ग्रामीण परिवारों समेत 18.93 लाख से अधिक लाभार्थियों को किसी भी महीने/बिलिंग अवधि के दौरान उनके स्वयं के बिजली के उपयोग के आधार पर शून्य बिजली बिल मिला है.

यह भी पढ़ें: 'इस बिल का मकसद पेपर लीक इकोसिस्टम को...,' लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर बोले प्रह्लाद जोशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Surya Ghar, PM Surya Bijali Yojna, PM Surya Ghar Bijli Yojana, PM Surya Ghar Electricity Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com