How to AI Help lawyers : क्या आप सोच सकते हैं कि जो वकील घंटों मोटी-मोटी कानून की किताबें पलटने और केस फाइलों में खोए रहते हैं, उनका काम कुछ ही मिनटों में हो जाए? जी हां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब कानूनी दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. वकीलों के लिए AI किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं कि कैसे AI वकीलों का काम कैसे आसान बना सकता है.
1. मिनटों में होगी कानूनी रिसर्च (Legal Research)
एक केस को जीतने के लिए वकीलों को पुराने फैसलों और धाराओं को खोजना पड़ता है. इस काम में पहले कई दिन लग जाते थे. लेकिन AI टूल्स की मदद से वकील अब हजारों पुराने केस लॉ (Case Laws) और अदालती फैसलों को चंद सेकंड में सर्च कर सकते हैं. इससे उनका कीमती समय बचेगा.
2. कागजी कार्रवाई और ड्राफ्टिंग हुई आसान
वकीलों का आधा समय नोटिस, एग्रीमेंट और याचिकाएं (Drafting) तैयार करने में जाता है. AI अब वकीलों को बने-बनाए लीगल फॉर्मेट दे सकता है. वकील को बस केस की मुख्य बातें डालनी होती हैं, और एक सटीक ड्राफ्ट तैयार हो जाता है.
3. केस का नतीजा भांपने में मदद
कुछ एडवांस AI टूल्स पुराने डेटा और जजों के पिछले फैसलों का एनालिसिस करके यह अंदाजा लगा सकते हैं कि किसी केस के जीतने की कितनी संभावना है. इससे वकील अपने मुवक्किल (Client) को पहले ही सही सलाह दे सकते हैं.
4. क्लाइंट्स को तुरंत जवाब
अक्सर लोग वकील साहब को फोन करके केस का अपडेट मांगते हैं. अब AI चैटबॉट्स वकीलों की वेबसाइट पर रहकर क्लाइंट्स के छोटे-मोटे सवालों के जवाब तुरंत दे सकते हैं. इससे वकीलों का ध्यान बड़े और जरूरी कामों पर रहेगा.
ये भी पढ़ें - AICTE ने पूरे भारत में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज किए बंद, UP और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कॉलेजों पर लगा ताला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं